spot_img

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही भोजनावकाश तक स्थगित 

spot_img
- Advertisement -
अपनी मांग पर अड़े राजद के सदस्य सभा के बीचो-बीच आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंगल पांडेय  के इस्तीफे की मांग करने लगे । राजद के शोरगुल के बीच मंगल पांडेय  ने अब्दुल बारी सिद्दिकी के पूरक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 2018 में बनाए गए एसओपी के अनुसार इस बीमारी पर नियंत्रण करने के लिए सारी तैयारियां  पूरी की गई हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 445 चिकित्सकों को पदस्थापित  किया गया है तथा 472 अन्य स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाइयां और उपकरण भी संबंधित अस्पतालों में उपलब्ध करा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही भोजनावकाश तक स्थगित 
पटना। मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चों की हुई मौत पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय  के इस्तीफे की मांग पर पिछड़े  कुछ दिनों से अड़े विपक्ष के विधानसभा में जोरदार हंगामे के बाद सदन  की कार्यवाही शुक्रवार को नहीं चली और कार्यवाही 2:00 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई। राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी  के अल्प सूचित प्रश्न का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय  ने जैसे ही उत्तर देना प्रारंभ किया राजद के ललित यादव ने अपने स्थान से खड़े होकर इसका विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में विपक्ष लगातार स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
ललित यादव के साथ -साथ राजद के अन्य सदस्य भी अपने- अपने स्थान से खड़े होकर मंगल पांडेय  के इस्तीफे की मांग को लेकर शोरगुल करने लगे। इस पर सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ही यदि इस्तीफा कर देंगे तो फिर सवाल का जवाब कौन देगा ?
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही भोजनावकाश तक स्थगित 
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime News भागलपुर में बड़ा एक्शन: हथियारबंद अपराधी दबोचे गए, टला बड़ा आपराधिक वारदात!

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में पुलिस ने दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिससे एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#ArmsSeized

दरभंगा पुलिस में हड़कंप! SSP जगुनाथ रेड्डी का ताबड़तोड़ एक्शन, बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, कई थानों में बड़ा फेरबदल

Darbhanga Police: दरभंगा में एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी को निलंबित कर दिया है। कांडों में लापरवाही बरतने पर यह सख्त कद#DarbhangaPolice,#BiharPolice,#SHOSuspension

Darbhanga LNMU Good News बिहार को मिली बड़ी सौगात! IIT पटना और LNMU ने AI, स्टार्टअप्स के लिए मिलाए हाथ |इस ऐतिहासिक समझौते से...

Bihar IIT Patna MOU: बिहार के शैक्षणिक और तकनीकी परिदृश्य में बड़ी खबर! IIT पटना और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के बीच ऐतिहासिक MOU पर हस्ताक्षर हुए हैं।#BiharNews,#IITPatna,#LNMUDarbhanga

Bihar Politics नीतीश कुमार की सांसदों से बड़ी बैठक – कड़ा संदेश: अब संसद में बिहार के मुद्दों पर नहीं चलेगी ढिलाई!

Bihar Politics: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों को संसद में बिहार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का निर्देश दिया।#BiharPolitics,#NitishKumar,#JDU