spot_img

Bihar Lok Sabha Elections | Aurangabad News | एक बूथ, वोट पड़े सिर्फ 3…

बहिष्कार के बीच इंतजार...। यही हुआ। जहां, मतदाताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वो भी तीन वोट इस तरीके पड़े...

spot_img
- Advertisement -

Bihar Lok Sabha Elections | Aurangabad News | एक बूथ, वोट पड़े सिर्फ 3…लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में बिहार का औरंगाबाद सीट (Aurangabad Loksabha) अपने नाम एक नया अध्याय जोड़ गया। जहां, दिनभर मतदान के लिए लोगों में उत्साह दिखा मगर, एक बूथ पर ऐसा कुछ घटा, अधिकारी धूप में मतदाताओं का इंतजार करते रहे, लेकिन पहुंचे सिर्फ तीन मतदाता जिनका वोट Aurangabad Loksabha सीट को रोमांचक भी बनाया, सोचने पर मजबूर भी कर गया….कारण, जो नाराजगी की बात आ रही है, वह स्वीकार्य नहीं हैं जहां…

- Advertisement -

Aurangabad News| Bihar Lok Sabha Elections| शाम 5 बजे तक कुल मतदान 49.95 फीसद, बहिष्कार के बीच इंतजार…

शाम 5 बजे तक कुल मतदान 49.95 फीसदी हुआ। लेकिन, यहां एक बूथ ऐसा रहा, जहां सिर्फ 3 वोट पड़े। मामला, जिले के एक नेहुटा गांव में अपनी समस्याओं के हल नहीं होने से नाराज लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। नतीजा इस बूथ पर सिर्फ तीन वोट पड़े। अधिकारी दिन भर मतदाताओं का इंतजार करते दिखे। लेकिन नाराजगी की अति हो गई। जो फैसला मतदाताओं ने किया था, उसपर अमल भी किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भारत ने कर दिखाया! दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन अब हमारे पास, जर्मनी-चीन भी छूटे पीछे | राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट

Aurangabad News| Bihar Lok Sabha Elections| मामला, औरंगाबाद प्रखंड के नेहुटा गांव का

मामला, औरंगाबाद प्रखंड के नेहुटा गांव का है। यहां लोगों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी है और अधिकतर लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है। पूरे दिन अधिकारी-कर्मचारी पोलिंग बूथ पर पड़े रहे। लेकिन सिर्फ तीन लोग ही वोट डालने पहुंचे। अन्य ने वोटिंग का बहिष्कार किया। हालांकि वोटिंग के बहिष्कार की बात सुनकर लोगों को समझाने प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन लोगों ने मतदान नहीं किया। आरोप है कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Murshidabad Train Accident मुर्शिदाबाद में कोहराम...खुले फाटक का डाउन लाइन! स्कूल वैन को कुचल गई ट्रेन, 3 मासूम बच्चों समेत 4 की मौत, 3 बच्चे गंभीर

Aurangabad News| Bihar Lok Sabha Elections| ग्रामीणों का कहना है कि यहां विकास नहीं हुआ

इसी का नतीजा रहा कि औरंगाबाद विधानसभा के नेहुटा गांव स्थित बूथ संख्या 97 पर सिर्फ तीन मतदाता ही वोट डाल पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां विकास नहीं हुआ। हम मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। यहां कुल 944 मतदाताओं में पुरुष वर्ग के 524, वहीं,महिला मतदाताओं की संख्या 420 है। मतदान अधिकारी ने इस मामले में वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें:  शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! बिहार में 29 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन ट्रांसफर, ऐसे करें आवेदन

Aurangabad News| Bihar Lok Sabha Elections| मैदान में ये हैं…

औरंगाबाद लोकसभा सीट पर NDA और महागठबंधन में सीधी टक्कर है। NDA से बीजेपी के मौजूदा सांसद सुशील कुमार सिंह फिर मैदान में हैं। महागठबंधन के आरजेडी के अभय कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुशील कुमार सिंह ने महागठबंधन के प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद को हराया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! बिहार में 29 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन ट्रांसफर, ऐसे करें आवेदन

Bihar Teacher Transfer: बिहार सरकार ने शिक्षक स्थानांतरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। 29 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसे शिक्षकों के लिए बड़ी राहत#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherTransfer

Lalu Yadav Health इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे पूर्व CM, अब कैसी है लालू की तबीयत? | कल जाएंगे दिल्ली

Lalu Yadav Health: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत शुक्रवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद वे घर लौट आए#LaluYadavHealth,#RJDNews,#PatnaNews

Bihar Stone Mining बड़ा फैसला! बिहार में पत्थर खदानों की अब ऑनलाइन नीलामी, DM के हाथ में कमान, आपकी जेब पर कितना % होगा...

Bihar Stone Mining: बिहार सरकार ने पत्थर खदानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब सभी खदानों की ई-नीलामी होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व में 25% की बढ़ोतरी#BiharNews,#StoneMining,#E_Auction

Bihar Teacher Transfer शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! बिहार में तबादलों का पूरा शेड्यूल आ गया, तुरंत देखें तारीखें |पूरी प्रक्रिया समझें

Bihar Teacher Transfer: बिहार के 5 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 29 जुलाई से शुरू होगी और 31#BiharTeacherTransfer,#EducationDepartment,#BiharNews