spot_img

मुजफ्फरपुर में ड्रग्स का बड़ा खेल! पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 लाख की हेरोइन जब्त; वैशाली से जुड़े तार | SDPO विनीता सिन्हा ने क्या बताया -रिमांड- पूछताछ, खुलेगा बड़ा राज

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने ड्रग्स के एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। दो दिन पहले हुई गिरफ्तारी से जुड़े तार अब एक ही नेटवर्क की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे मुख्य सरगना तक पहुंचने की उम्मीद जगी है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News: मादक पदार्थों के खिलाफ बिहार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में सूखे नशे के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कच्ची पक्की थाना क्षेत्र के शेरपुर दिघड़ा इलाके में छापेमारी कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। इस गिरफ्तारी से ड्रग्स के एक संगठित सिंडिकेट के तार जुड़े होने का बड़ा संकेत मिला है।

- Advertisement -

लाखों की हेरोइन जब्त, पति-पत्नी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस की एक विशेष टीम को शेरपुर दिघड़ा इलाके में एक घर से मादक पदार्थों की बिक्री की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को लगभग 2 लाख रुपये की हेरोइन मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। मौके से राधा देवी और उनके पति संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हाजीपुर में गंडक ने मचाया हाहाकार! बांध टूटा, 350 घर डूबे, हजारों लोग फंसे, जानिए क्यों नहीं मिली मदद

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वे वैशाली जिले के महुआ इलाके से हेरोइन और नशीले कैप्सूल की खेप लाते थे। इसके बाद मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई और खुदरा बिक्री करते थे। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों को मादक पदार्थ कौन उपलब्ध कराता था और मुजफ्फरपुर में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ का कहर, मीसा भारती ने सरकार पर फोड़ा ठीकरा: 'कुंभकर्णी निद्रा में सोई रहती है!'

वैशाली से मुजफ्फरपुर तक फैला नेटवर्क

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक और महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। लगभग दो दिन पहले ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन और ज्वेलरी के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया है कि दिघड़ा से पकड़े गए पति-पत्नी और ब्रह्मपुरा में गिरफ्तार तीनों आरोपित एक ही सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इन दोनों मामलों को एक साथ जोड़कर पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के बेनीबाद, औराई, कटरा और गायघाट में बाढ़ का अलर्ट! बागमती लाल निशान पार, गंडक भी मचली | जानिए आपके इलाके का हाल

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ, खुलेगा बड़ा राज

टाउन सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले लोगों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपितों से आमने-सामने पूछताछ के बाद गिरोह के मुख्य सरगना और वैशाली के महुआ से जुड़े सप्लायरों के संबंध में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और इसमें शामिल अन्य चेहरों की पहचान करने में जुटी है, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime दरभंगा में बच्चे की बेरहमी से हत्या! मेला देखने गया था सुमन, 200 मीटर दूर मिला शव, गांव के ही दंपती और...

Darbhanga Murder: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय सुमन कुमार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। मेला देखने गए सुमन का शव घर से 200 मीटर दूर मिला। पुलिस ने दंपती स#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#KewatiNews

हाजीपुर में गंडक ने मचाया हाहाकार! बांध टूटा, 350 घर डूबे, हजारों लोग फंसे, जानिए क्यों नहीं मिली मदद

Bihar Flood News: हाजीपुर में गंडक नदी का रिंग बांध तीन से चार जगहों पर टूट गया है, जिससे उत्तरी अकीलाबाद में 350 से अधिक घर पानी में डूब गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। खान#BiharFloodNews,#Hajipur,#GandakRiver

Darbhanga Crime जन्माष्टमी की रात दरभंगा में खूनी खेल! ऑर्केस्ट्रा में चाकूबाजी, युवक की हत्या, 8 दबोचे गए

Darbhanga Crime: दरभंगा में जन्माष्टमी पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी में 19 वर्षीय युवक कमलेश राम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस न#DarbhangaCrime,#BiharNews,#JanmashtamiViolence

बाढ़ ने डुबोया भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज: हॉस्टल में 10 फीट पानी, छात्रों को करना पड़ा खाली!

Bhagalpur Flood News: भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में गंगा का बाढ़ का पानी घुस गया है। हॉस्टल में 7 से 10 फीट पानी भरने के बाद छात्रों को सुरक्षित निकाला गया और ऑनलाइन कक्षाएं शु#BhagalpurFlood,#BiharNews,#BhagalpurEngineeringCollege