spot_img

Bihar News|Patna Crime News| चाचा-भतीजे पर बाइक सवारों का कातिलाना फायरिंग, गोली सीने के आर-पार, खल्लास

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Patna Crime News| चाचा-भतीजे पर बाइक सवारों का कातिलाना फायरिंग, गोली सीने के आर-पार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक जहां पटना फिर दहल उठा हैं। अपराधी बेलगाम हैं। लगातार बढ़ रही हैं अपराध की वारदातों से एकबारगी मनेर थाना क्षेत्र दहल उठा। जहां, बीती देर रात अपराधियों ने बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे पर अपराधियों ने गोलियों की बरसात कर दी। वारदात मनेर थाना के ब्रह्मचारी पोखर गांव का है, जहां गोलियों से गांव एकबारगी दहल उठा।

- Advertisement -

Bihar News | Patna Crime News| चाचा-भतीजे पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

बाइक पर जा रहे चाचा-भतीजे पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जहां चाचा देव कुमार को अपराधियों ने पीछे से गोली मारी। गोली सीने के आर-पार हो गई। वारदात को दो मोटरसाइकिल से आए चार अपराधियों ने अंजाम दिया। जहां, दोनों चाचा देव कुमार और भतीजा बिट्टू कुमार का पीछा करते हुए अपराधी ब्रह्मचारी गांव के नजदीक दोनों को गोली मार दी। इससे चाचा देव कुमार की मौत हो गई। भतीजे की हालत नाजुक है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंतर जिला नकली नोटों के गैंग का बड़ा खुलासा- प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक निकला मास्टरमाइंड- मिला जाली नोटों का जखीरा! औरंगाबाद में 2.48 लाख के जाली नोट के साथ गया के टीचर समेत दो गिरफ्तार

Bihar News | Patna Crime News| देर रात दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे अपराधियों ने

जानकारी के अनुसार, देव कुमार अपने भतीजे बिट्टू के साथ शनिवार रात को किसी काम से बाहर गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनपर गोलियों की बौछार कर दी। हमले के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Mithila Painting मधुबनी में रामायण की 108 मीटर लंबी पेंटिंग ने रचा इतिहास, अब घर बैठे विदेश में बिकेगी मिथिला कला! | 'स्थानीय कला से वैश्विक बाजार' तक ई-कॉमर्स की उड़ान

Bihar News | Patna Crime News| चाचा देव की हो चुकी थी मौत, भतीजा बिट्‌टी का चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देव कुमार और बिट्टू को खून से लथपथ देखा। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बिट्टू का इलाज जारी है।

Bihar News | Patna Crime News| पुरानी रंजिश में खूनी अंजाम

घटना की सूचना मिलने पर मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें:  PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग पासवान का बड़ा खुलासा: 'समाज में अराजकता फैला रहे ये लोग'

Bihar News | Patna Crime News| सीसीटीवी कैमरा और कई तकनीकी अनुसंधान से अपराधियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

मनेर पुलिस ने बताया कि देव कुमार को अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है, जो सीने के आर-पार हो गई। दो बाइक से चार अपराधी आए थे। दोनों चाचा भतीजा का पीछा करते हुए ब्रह्मचारी गांव के नजदीक पहुंचे। पीछे से दोनों को गोली मार दी। बिट्टू कुमार के बांह में गोली लगी है। वह जख्मी है। घटना के पीछे पुरानी आपसी विवाद माना जा रहा है।पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा और कई तकनीकी अनुसंधान से अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics का Chirag Paswan PK चटक रंग : NDA में रहकर भी चिराग पासवान ने क्यों की प्रशांत किशोर की तारीफ? बिहार की...

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की तारीफ की है। उन्होंने पीके के विकास और रोजगार के एजेंडे का समर्थन किया,#BiharPolitics,#ChiragPaswan,#PrashantKishor

देखें तस्वीरें: पटना में जब रबर की नावों पर गंगा में उतरे SSB जवान – जानिए कैसे बढ़ गया देश का मान!

Bihar Independence Day: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सीमा सशस्त्र बल (SSB) के जवानों ने गंगा नदी में रबर नावों पर तिरंगा मार्च निकाला। यह अनोखा नजारा देख भद्र घाट पर मौजूद लोग भावुक हो#BiharIndependenceDay,#PatnaNews,#SSBGangaMarch

Madhubani Mithila Painting मधुबनी में रामायण की 108 मीटर लंबी पेंटिंग ने रचा इतिहास, अब घर बैठे विदेश में बिकेगी मिथिला कला! | ‘स्थानीय...

Madhubani Mithila Painting: मधुबनी में 108 मीटर लंबी रामायण आधारित मिथिला पेंटिंग ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च हुआ, जो कलाकारों को वैश्विक बाजार#MadhubaniNews,#MithilaPainting,#BiharArt

लातेहार में मौत का तांडव! लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर कंटेनर ने ऑटो को रौंदा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Latehar Road Accident: झारखंड के लातेहार में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ऑटो को रौंद डाला, जिससे इलाके में मातम पसर गया।#LateharAccident,#JharkhandNews,#RoadSafety