spot_img

Bihar News| Purnia News| आतिशबाजी से अब डर लगता है साहब… Darbhanga का अंटौर Incident Repeat…बरात की आतिशबाजी से फल-सब्जी मंडी राख, सैकड़ों दुकानें जलीं, नुकसान मत पूछिए…

जो नुकसान दिख रहा। वहीं से नुकसान और क्षति की नई पीड़ा शुरू भी है। बही खाता जल चुका है। उधार के व्यापार में नुकसान की छेद कहां तक सुरंग खोदेंगी, फिलहाल, कहना-समझना आग की इस राख हुई किस्मत में समझना, जानना मुश्किल।

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Purnia News|आतिशबाजी से अब डर लगता है साहब…। ये कैसी आग है जहां Darbhangar का अंटौर Incident Repeat…ने एक और बर्बादी की लकींर खींच दी। जिसकी भरपाई शायद नामुकिन हो जहां पूर्णियां के मिलन पारा फल-सब्जी मंडी अब शायद ही जिंदगी से कभी मिलान कर पाए। जहां, बरात की आतिशबाजी से फल मंडी राख हो चुकी हैं। मलबा का ढ़ेर है। सैकड़ों दुकानें जलीं पड़ी हैं। ऐसे में, नुकसान मत पूछिए…जहां…

- Advertisement -

Bihar News| Purnia News| दरभंगा ने जो दु:ख भोगा। पूर्णिया में उसका repeat telecast हो गया।

दरभंगा ने जो दु:ख तीन दिन पहले भोगा। आज पूर्णिया में उसका repeat telecast हो गया। शुक्र यही है, दरभंगा के बेनीपुर के अलीनगर के अंटौर गांव में बेटी की शादी के दौरान आतिशबाजी से लगी आग में छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यहां पूर्णियां के बीती रात बरात की आतिशबाजी ने खुश्की बाग चौराहे के पास मिलन पारा फल मंडी का खाक में तब्दील कर दिया। आग वहीं से गुजर रहे बरातियों की आतिशबाजी से ऐसी धधकी, फल मंडी में अगर कुछ बचा था तो राख। तबाही, लोगों की अफरातफरी। बदहवासी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में दिनदहाड़े दरभंगा-झंझारपुर पुरानी सड़क पर चेन्नई से लौट रहे यात्रियों से 50 हजार की लूट! फिर हुआ कुछ ऐसा कि अपराधी की सिट्टी-पिट्टी गुम! पढ़िए - किसने एक बदमाश को पेड़ से बांधा

Bihar News| Purnia News| सब्जी मंडी कई जिलों में सभी तरह के सब्जियों की आपूर्ति करता है

खुश्की बाग स्थित सब्जी मंडी कई जिलों में सभी तरह के सब्जियों की आपूर्ति करता है। यहां छोटे-छोटे सब्जियों के 300 से ज्यादा दुकानों के अलावा किराना तथा मसाले की दुकान है। आग को बुझाने में 6 दमकल के 40 कर्मियों ने काफी मशक्कत की। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, सब्जी मंडी के बीच वाले रास्ते से एक बरात गुजरी थी। इस दौरान सभी जमकर आतिशबाजी कर रहे थे। पटाखे की किसी चिंगारी से यह आग लगी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हैरान कर देगी समस्तीपुर की ये कहानी! 'दृश्यम 3' देखकर बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, फिर भी फंसा

Bihar News| Purnia News| डीएम डीएम कुंदन कुमार ने बताया, करीब 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई थी

अगलगी की सूचना पर एक के बाद एक पहले छह दमकल की गाड़ियां आयी। इसके बाद लगभग 3:30 बजे सुबह में आग पर काबू पाया गया। पूर्णिया डीएम कुंदन कुमार और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा मौका ए वारदात पर पहुंचे। डीएम डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि करीब 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई थी। जिसमें एयरफोर्स स्टेशन के अलावा पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जिला की भी गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी थी। हालांकि, आग बूझाने तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर तक लाल लपटें दिखाई पड़ रही थी। इस अगलगी में करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court On Crime दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: 'अब कुछ किया तो मारे जाओगे', पुलिस को दिया सख्त आदेश

Bihar News| Purnia News| बही खाता कागजात भी जल गया है। वो लोग उधार पर काम करते हैं।

दुकानदारों का कहना है कि एक करोड़ रुपए का बही खाता कागजात भी जल गया है। वो लोग उधार पर काम करते हैं। उनके करोड़ों का बही खाता जल जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी विलंब से पहुंची। अगर समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच जाती तो आग को काफी हद तक काबू पाया जा सकता है था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

“उठवा लेंगे, ठोकवा देंगे, टपका देंगे” — क्या बिहार में सवाल पूछने पर अब यही जवाब मिलेगा? सारण में क्या हो रहा? पढ़िए –...

Bihar Flood Relief: सारण में बाढ़ राहत कार्यों में देरी और अव्यवस्था से लोगों का गुस्सा भड़क गया है। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सीओ जैसे अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने खुलकर #SaranFlood,#BiharFloodRelief,#PublicProtest

बिहार के नए राजस्व अधिकारियों की 5 दिन की खास ट्रेनिंग, अब जमीन विवादों का निपटारा होगा तेज!

Bihar Revenue Administration: पटना में नवपदस्थापित अपर समाहर्ता और भूमि सुधार उप समाहर्ताओं के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका उद्देश्य बिहार राजस्व प्रशासन को मजबूत करना है। #BiharRevenue,#LandReforms,#PatnaNews

Voter List BIG NEWS| वोटर लिस्ट से नाम काटने पर जस्टिस भुइयां का सीधा हमला – बताया ‘मनमाना’! CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं...

Voter List: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने वोटर लिस्ट से नाम काटने को 'मनमाना' बताया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब CEC ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठ रहे हैं और उनके खिल #VoterList,#SupremeCourt,#ElectionCommission

Supreme Court On Crime दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: ‘अब कुछ किया तो मारे जाओगे’, पुलिस को दिया सख्त आदेश

supreme court on crime: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा, जब तक अपराधियों के मन में डर नहीं होगा, रेप नहीं रुकेंगे। कोर्ट न #SupremeCourt,#DelhiPolice,#CrimeInDelhi