spot_img

Darbhanga News| बिशनपुर में बड़ी लूट, Vijay Jewelers निशाने पर, पिस्टल के नोंक पर अपराधियों ने 32 हजार कैश, सोने-चांदी के जेवरात लूटे, गोढ़ियारी भागे

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| बिशनपुर से बड़ी लूट की खबर है। यहां शुक्रवार की सरे शाम अपराधियों ने अपनी धमक दिखाई है। विजय ज्वेलर्स के कर्मी से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पिस्टल के नोंक पर अपराधियों ने 32 हजार कैश लूट लिए। वहीं, साथ में रखे सोने-चांदी के जेवरात लूटकर गोढ़ियारी की ओर फरार हो गए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News| पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी, एक्शन में थानाध्यक्ष अनोज कुमार, जल्द होगा उद्भेदन

सभी अपराधी घात लगाए बैठे थे, जहां वारदात विशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर भरौल ग्रामीण सड़क के बीच गाछी का है। यहां, अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि चारों तरफ नाकेबंदी कर अपराधियों की धर-पकड़ तेज कर दी गई है। जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात! मामूली टक्कर के बाद टोटो चालक ने खलासी को चाकू से गोदा, 50 हजार लूटकर फरार

Darbhanga News| पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी, एक्शन में

जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम अपराधियों ने शुक्रवार शाम उस दौरान दिया जब विजय ज्वेलर्स के उपेंद्र साह प्रतिष्ठान को बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों पूर्व से वहां गाछी के आसपास घात लगाए बैठे थे। जैसे ही उपेंद्र साह वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें पिस्टल दिखाकर भयभीत करते हुए वारदात को अंजाम दे दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big News दरभंगा में DM Kaushal का पारा हाई: सरकारी बाबू चाभी लेकर गायब, सीधे सस्पेंड! जानें क्या हुआ?

Darbhanga News| मुस्तफापुर भरौल ग्रामीण सड़क के बीच गाछी में

पुलिस को दिए बयान में उपेंद्र साह ने कहा है कि वह प्रतिष्ठान बंद कर घर लौट रहे थे कि इसी दौरान मुस्तफापुर भरौल ग्रामीण सड़क के बीच गाछी में पहले से मौजूद अपराधियों ने उन्हें पिस्टल सटा दिया। विरोध करने पर धमकी देते हुए 32 हजार कैश समेत करीब पचहत्तर ग्राम सोना और आठ किलोग्राम चांदी के जेवरात छीन लिए। इससे पहले कि हम शोर मचाते दोनों अपराधी जो बाइक से थे, वहां से गोढ़ियारी की ओर भाग निकले।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cyber Fraud इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी के सपने... और इंजीनियर के 1.5 करोड़ उड़ गए! दरभंगा में सनसनीखेज साइबर फ्रॉड

Darbhanga News| थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया

वहीं, जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनोज कुमार मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। सघन जांच पड़ताल शुरू की। कहा कि आसपड़ोसी की सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त करते हुए आगे की तहकीकात की जाएगी। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Health Facilities बिहार के लोगों के लिए बड़ी खबर! 312 अस्पतालों में अब ऑपरेशन-प्रसव की मिलेगी हाईटेक सुविधा

Bihar Health Facilities: बिहार में 312 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में बदलने की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ओटी और प्रसव कक्षों में उपकरणो#BiharHealth,#CHCupgradation,#HealthcareBihar

Darbhanga News दरभंगा में बजेगा भक्ति का शंख! इस दिन से शुरू हो रहा भव्य अहल्या-गौतम महोत्सव, DM kaushal खुद देख रहे तैयारी

Darbhanga News: दरभंगा में 15वां अहल्या-गौतम महोत्सव 20 से 22 नवंबर 2026 तक भव्य रूप से आयोजित होगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सुरक्षा, सां#DarbhangaNews,#AhalyaGautamMahotsav,#BiharFestival

Darbhanga Big News दरभंगा में शराबबंदी: सरकारी क्वार्टर में प्रधान लिपिक पी रहा था दारू, DM Kaushal ने तुरंत किया सस्पेंड!

Bihar Prohibition: दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शराबबंदी कानून तोड़ने वाले सरकारी प्रधान लिपिक लखिन्द्र पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच मे#BiharProhibition,#DarbhangaNews,#GovernmentAction

पटना में मिठाई की दुकानों पर चला विभाग का डंडा! ₹23 लाख की मिठाइयां जब्त, कई सील

Bihar Food Safety: बिहार खाद्य संरक्षा विभाग ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस चल रहे पवन मिष्ठान से ₹23 लाख से अधिक की 21 हजार किलो से ज्यादा मिठाइयां जब्त की गईं। कई#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration