spot_img

Madhubani News | कलुआही BRP अम्बे कुमारी के अपहृत पति अमित मिश्रा 30 घंटे बाद मुक्त, पैसे के लेन-देन का मामला?

spot_img
- Advertisement -

खजौली थाना क्षेत्र के फूलचनिया से ललित लक्ष्मीपुर हाल्ट जाने वाली मुख्य सड़क बेंता मोड़ के पास से शनिवार दोपहर अपहृत कलुआही बीआरपी अम्बे कुमारी के पति अमित कुमार मिश्रा रविवार की देर रात सकुशल अपने ससुराल पंडा लक्ष्मीपुर वापस लौट आए। पुलिस के बढ़ते दवाब के कारण अपहर्ताओं ने उन्हें मुक्त कर दिया।

- Advertisement -

Madhubani News: पुलिस के दवाब में 30 घंटे के अन्दर किया मुक्त

अपहर्ताओं ने पुलिस दवाब में उन्हें 30 घन्टे के अन्दर ही मुक्त कर दिया। स्थानीय थाना पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। अमित की सकुशल वापसी के बाद अमित का परिवार एवं स्थानीय थाना पुलिस ने भी चैन की सांस ली है। अपहर्ताओं द्वारा उन्हें रात करीब 10 बजे राजनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया जहां से वे एक टेम्पू से अपने घर आए। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा 161 के तहत उनका बयान दर्ज किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुनः दफा 164 के तहत बयान के लिए उन्हे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशी के लिए मधुबनी ले जाया गया। अमित के अनुसार अपहर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की और एक 1100 रुपये के नन ज्यूडिशियल स्टाम्प सहित कई सादे कागजों पर जबरन उनके हस्ताक्षर एवं अंगूठे का निशान ले लिया।

 

अपहर्ताओं ने हथियार के बल पर उनका अपहरण कर उन्हें एक काले रंग की स्कार्पियो में बिठा पहले फुलपरास थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव स्थित एक आम के बगीचे में ले जाकर रखा गया। जहां चारों अपहर्ताओं ने रिवाल्वर की नोक पर उनसे मोबाइल फोन पर उनकी पत्नी अम्बे कुमारी से बात करवाया और 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की।

 

अमित ने दो अपहर्ता खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव निवासी बीरु साफी एवं रुद्रपुर थाना क्षेत्र के पिरसौलिया ग्राम निवासी नरेश साफी को पूर्व से जानने की बात कही। जो भी हो अपहरण पश्चात अमित की सकुशल घर वापसी तो हो गई है। किन्तु उनके अपहरण का मामला अबतक उलझा हुआ है।

Madhubani News: पहली जांच में पुलिस मान रही पैसे के लेन-देन का मामला

पुलिस प्रशासन भी अभी इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है। हालांकि थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह भी पहली जांच में इसे पैसे के लेन-देन का मामला बता रहे हैं। इधर घटना को लेकर आसपास के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे अपहरण तो कुछ इसे आपसी पैसे के लेन-देन का मामला बता रहे हैं। मामले के उद्भेदन में एडीपीओ सदर-टू मनोज कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह,पीएसआई जितेश कुमार मिश्रा, एसआई विनोद कुमार सक्रिय रूप से जुटे थे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस में शामिल हुए हजारों नए जवान! भागलपुर में भव्य परेड के बाद अब संभालेंगे कानून-व्यवस्था की कमान

Bhagalpur News: भागलपुर के नाथनगर स्थित CTS में प्रशिक्षु सिपाहियों का भव्य पारण परेड समारोह संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के बाद अब ये जवान बिहार पुलिस सेवा की जिम्मेदारी संभालने के ल#BhagalpurNews,#BiharPolice,#PassingOutParade

बड़ी ख़बर – जमीन मालिकों को मिले ₹30,000 करोड़, दरभंगा प्रमंडल के रैयतों के खाते में पहुंचे ₹1685 करोड़, जानिए बाकी प्रमंडलों के हाल

Bihar Land Acquisition: बिहार में सड़क, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण में हो रही देरी पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सख्त रुख अपनाया है। 30#BiharLandAcquisition,#BiharNews,#DilipKumarJaiswal

PMCH मरीजों की परेशानी खत्म! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि के ‘कड़े निर्देश’ से बदलेगी व्यवस्था

Patna Health News: स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) का विस्तृत निरीक्षण कर मरीजों की सुविधा और व्यवस्था सुधारने के लिए कई कड़े निर्देश दिए#PatnaHealthNews,#PMCHPatna,#KumarRavi

चौंकाने वाला गया साइबर क्राइम: Google से नंबर लेना पड़ा भारी, सिपाही के खाते से उड़ गए ₹1.89 लाख!

Gaya Cyber Crime: गया में एक प्रशिक्षु सिपाही रोशन कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर उनके बैंक खाते से 1.89 लाख रुपये उड़ा लिए गए। गूगल से मिले#GayaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud