spot_img

Darbhanga News| जयनगर से नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर बिजली हॉल्ट के पास पथराव, कई शीशे फूटे…एक सवाल के साथ खड़ी है सुधीरा

जयनगर से नई दिल्ली जानेवाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर बड़ा पथराव होता है।पथराव में ट्रेन का शीशा टूटकर महिला यात्री सुधीरा देवी की आंख में घुस जाती है। दर्द से सुधीरा छटपटाती रहती है, मगर, दरभंगा से समस्तीपुर जंक्शन तक करीब 37 किलोमीटर के सफर में उसका प्राथमिक उपचार तक नहीं किया जाता है। रेलवे की यह बड़ी विडंबना है। इससे पहले भी एक मधुबनी की महिला यात्री भी यूं ही छटपटाती रहती है। उसका इलाज चलती ट्रेन में नहीं होता...

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| जयनगर से नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर बिजली हॉल्ट के पास पथराव, कई शीशे फूटे…एक सवाल के साथ खड़ी है सुधीरा। जहां, जयनगर से नई दिल्ली जानेवाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर बड़ा पथराव हुआ। वारदात बीती शाम करीब छह बजकर अठारह मिनट की है, जहां स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सकरी से खुलने के बाद जैसे ही तारसराय और काकरघटी के बीच बिजली हॉल्ट पहुंची यहांं उपद्रवी तत्वों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया।

- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News|पथराव में एक महिला यात्री की आंख में खिड़की का शीशा…

इस पथराव में एक महिला यात्री की आंख में भी खिड़की का शीशा चूभ गया। इससे वह जख्मी हो गईं। वहीं, पथराव की वजह से ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन भी देर से पहुंची। इसके बाद जख्मी महिला का वहीं पर इलाज किया गया। वहीं,
पूरे मामले की जांच कर रही आरपीएफ पोस्ट ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की तहकीकात शुरू कर दी है। हालांकि, दो युवकों की हिरासत में लेने के बाद पूरे मामले से पर्दा जल्द उठने की उम्मीद है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News बेनीपुर कॉलेज में नया नेतृत्व: प्रो. संजय चौधरी बने नए प्रभारी प्रधानाचार्य, संभाला प्रभार, बताया कैसे बदलेगी शिक्षा की दिशा

Darbhanga News| पथराव से बोगी का एक शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, पथराव से बोगी का एक शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, करीब छह बोगियों के शीशों में खरोंच आ गए। इस पथराव में ट्रेन का शीशा टूट कर महिला यात्री सुधीरा देवी की आंख में भी जा लगी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई।समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रात 08:30 बजे ट्रेन पहुंची।

Darbhanga News| सदर के गदरवाज धराए, जुर्म कबूला

जानकारी के अनुसार, इस पथराव की वारदात को जीआरपी पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दो युवकों सदर थाना क्षेत्र के हरथवा वार्ड 08 के निवासी मो. परवेज के पुत्र मो. प्यारे और मो. साबिर के पुत्र मो. राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सख्ती से पूछताछ में दोनों युवकों ने पथराव की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU से गूंजी विकसित भारत की आवाज: उद्यमी ही बनाएंगे आत्मनिर्भर बिहार! युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करने का आह्वान

Darbhanga News| ट्रेन संख्या 12561 अप का बी थ्री, बी सिक्स, एम वन का शीशा क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार,पथराव में ट्रेन संख्या 12561 अप का बी थ्री, बी सिक्स, एम वन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि पथराव की घटना में शामिल दो लोगों की गिरफ्तारी से पूरे मामले का पर्दाफाश जल्द हो जाएगा कि आखिर दोनों ने पथराव की वारदात को अंजाम क्यों दिया।

Darbhanga News| इससे पहले,जांच कर रही जीआरपी पुलिस जब बिजली हाल्ट पहुंची

वहीं, इससे पहले,जांच कर रही जीआरपी पुलिस जब बिजली हाल्ट पहुंची। वहां आस पास जांच शुरू की। स्थानीय लोगों समेत जनप्रतिनिधियों से बात की तो किसी भी इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन, जैसे ही आरपीएफ की जांच के दौरान दो युवकों पर नजर पड़ी। हिरासत में लेकर दोनों से लंबी पूछताछ की गई तो दोनों ने वारदात में संलिप्तता स्वीकार कर ली।

Darbhanga News| सबसे अहम बात यह है कि आंख के नीचे पत्थर लगने से

वहीं, सबसे अहम बात यह है कि आंख के नीचे पत्थर लगने से जख्मी महिला यात्री सुधीरा देवी का फिलहाल, समस्तीपुर रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉ. प्रियंका मिश्रा ने यात्री की आंख में आई ड्राप्स डालने के बाद उसे रेलवे चिकित्सालय में भर्ती होने की सलाह दी है। इसके बाद एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया। यात्री के रिश्तेदार पहले ट्रेन में इलाज करने की मांग करने लगे। साथ ही दिल्ली जाने के लिए दूसरे ट्रेन में टिकट की व्यवस्था कराने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: आयुक्त हिमांशु राय ने DARBHANGA - MADHUBNI - SAMASTIPUR के अफसरों को दिया 100 केस निपटाने का अल्टीमेटम, होगी ताबड़तोड़ वसूली!

Darbhanga News| दरभंगा से समस्तीपुर जंक्शन तक करीब 37 किलोमीटर के सफर में उसका प्राथमिक उपचार तक नहीं

हद यह है कि पीड़िता सुधीरा देवी बोगी में सीट संख्या नौ पर खिड़की के बगल में बैठी थी। इसके साथ चााचा किशोरी साह, यमुना देवी, राजकुमारी देवी भी दिल्ली जाने के लिए सफर कर रहे थे। घटना की सूचना ट्रेन में सवार टीटीई ने कंट्रोल को दी। इसके बाद दरभंगा जंक्शन पर आरपीएफ टीम ट्रेन में पहुंची। साथ ही, पीड़ित महिला से पूछताछ की। घटना के बाद वह दर्द से कराहती रही, लेकिन दरभंगा से समस्तीपुर जंक्शन तक करीब 37 किलोमीटर के सफर में उसका प्राथमिक उपचार तक नहीं किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस का ऐतिहासिक फैसला: अब प्रदर्शनों में AK-47, INSAS और SLR चलाने पर लगेगी लगाम! नए सख्त नियम जारी

Bihar Police: बिहार पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए असॉल्ट राइफलों के इस्तेमाल पर नए नियम जारी किए हैं। अब AK-47 जैसी भारी बंदूकों का उपयोग सिर्फ जानलेवा स्थिति में ही होगा, जि#BiharPolice,#CrowdControlRules,#AK47Ban

बिहार में अफसरों के लिए आया नया आदेश ! अब MP – MLA का किसी भी हाल में उठाना होगा फोन | कड़ी कार्रवाई...

Bihar Officials: बिहार में अब सभी सरकारी अधिकारियों को विधायकों के फोन कॉल का तुरंत जवाब देना होगा। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं, ताकि निर्वाचित#BiharNews,#BiharOfficials,#MLAProtocol

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड: छात्रों को मिलेंगे ₹10 लाख तक! सरकार ने कहा -₹4 लाख लोन में कोई कमी नहीं, बस तरीका बदला| पढ़िए...

Bihar Student Credit Card Yojana: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में ₹4 लाख लोन कम होने की अफवाहों को सरकार ने खारिज किया है। अब छात्रों को ₹10 लाख तक का शिक्षा ऋण मिल सकेगा, क्योंकि योजना क#BiharStudentCreditCard,#BiharEducation,#PMVidyaLakshmi

भागलपुर वालों ध्यान दें! 28 अगस्त से बंद हो रहा विक्रमशिला सेतु, फिर कैसे पहुंचेंगे पार? जान लें नया रास्ता

Bhagalpur Bridge Closure: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु 28 अगस्त की मध्य रात्रि से बंद हो जाएगा। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने जलमार्ग से आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी है। गंगा#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic