spot_img

Darbhanga News| भाई साहब! जरा Address बताइए तो….सदर का RTPS Office कहां है..?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| भाई साहब! जरा Address बताइए तो….सदर का RTPS Office कहां है..? जहां, आरटीपीएस कार्यालय ढूंढने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं, बिचौलियों की चांदी (People are struggling to find Sadar RTPS office of Darbhanga) कट रही है।

- Advertisement -

Darbhanga News| सदर अंचल का आरटीपीएस काउंटर कहां है! किसी को जानकारी नहीं

दरभंगा सदर अंचल का आरटीपीएस काउंटर कहां है! किसी को जानकारी नहीं रहने के कारण जाति, आवासीय,आय सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga News| कई बार बैट्री चोरी की घटना होने के बाद

पहले प्रखंड में आरटीपीएस काउंटर सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र में नहीं था। और, पुराने आरटीपीएस कार्यालय में ही चल रहा था। वहां, कई बार बैट्री चोरी की घटना होने के बाद नया भवन सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के अंचल कार्यालय सबसे पीछे पूरब की ओर आरटीपीएस काउंटर को लाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News: जमानत याचिका खारिज, दरभंगा कोर्ट ने गंभीर मामलों में सुनाया कड़ा फैसला

Darbhanga News| होना तो यह चाहिए था

वहीं, आरटीपीएस काउंटर खोजने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लोग अंचल कार्यालय के अंदर से ही आरटीपीएस कार्यालय का काम करने को लेकर भी भीड़ लगा देते हैं। वहां कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, आरटीपीएस काउंटर और पेंशन योजना काउंटर एक ही साथ मुख्य गेट पर होना चाहिए था, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Darbhanga News| जाति,आवासीय,आय के नाम पर खेल

वहीं, पुराने आरटीपीएस मकान में उपप्रमुख का कार्यालय है। लोगों को लगता है कि इस कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर का काम होता है। लेकिन, वहां कुछ दलाल बैठकर मोटी रकम वसूलते हैं जाति,आवासीय, आय के नाम पर। जबकि, वह भवन जीविका को दे दिया गया है। उप प्रमुख कार्यालय में नहीं रहते हैं तो उनके कार्यालय प्रतिदिन सरकारी कार्यालय के जैसे सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक खोला जाता है।

Darbhanga News| इनका मनोबल तोड़ेगा कौन?

करीब तीन से चार दलाल बैठकर प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पैसा वसूलते हैं। कुछ दिन पहले आधार सेंटर पर नगर निगम का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके बावजूद दलाल का मनोबल नहीं टूटा है।

Darbhanga News| सदर बीडीओ विजय कुमार सौरभ दे चुके हैं कई बार आदेश…मगर व्यवस्था ढ़ाक के तीन पात

वहीं, सदर बीडीओ विजय कुमार सौरभ कई बार बताया कि जब उप प्रमुख कार्यालय में ना हो तो कार्यालय को बंद करने का आदेश दिया गया उसके बाद भी वहां बैठे बिचोलिया को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमतौल को लगी जलजमाव की बीमारी, आखिर क्या है समस्या की जड़? कौन करेगा इलाज, कीचड़, गंदगी, व्यापार ठप!

Darbhanga News| सीओ रंधीर कुमार ने बताया

वहीं, आरटीपीएस काउंटर की समस्या पर सीओ रंधीर कुमार ने बताया कि दोनों काउंटर एक साथ नहीं हो सकता है। पेंशन योजना का काउंटर प्रखंड में रहेगा जबकि आरटीपीएस कार्यालय अंचल कार्यालय में ही रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भूमि विवाद, ज़मीन के झगड़े में महिला पर कुदाल से हमला, दोनों ओर से FIR

भूमि विवाद: बिहार के सिंहवाड़ा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ...

Darbhanga News: दरभंगा में Fake Aadhaar Card रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, बायोमेट्रिक डिवाइस जब्त

Fake Aadhaar Card: बिहार के दरभंगा में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है।...

Darbhanga News: दरभंगा में Cow Smuggling जब सिंहवाड़ा पुल पर जाम में फंसा तस्करों का वाहन, 11 गायों के साथ पिकअप जब्त, पढ़िए बड़ा...

Cow Smuggling: बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में देर रात गौ...

Jamui News: जमुई में ‘Currency Exchange’ मेला: पुराने नोट बदलें, नए पाएं; RBI ने दी ये खास जानकारी

जमुई में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक खास पहल की है, जिससे लोगों...