spot_img

Darbhanga News| संपत्ति का लालची बेटा…पिता की धारदार हथियार कत्ल, सूने घर में उतारा मौत के घाट, खून से लाल@Hayaghat

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| संपत्ति का लालची बेटा…पिता की धारदार हथियार कत्ल, सूने घर में उतारा मौत के घाट, खून से लाल @Hayaghat।  जहां, दरभंगा में फिर (Son murdered father in Darbhanga) एक कलयुगी बेटे ने अपने बाप को मौत के घाट उतार दिया। वारदात, हायाघाट थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

Darbhanga News|नेयाम छतौना गांव में कलयुगी पुत्र का खूनी खेल

जहां, नेयाम छतौना गांव में कलयुगी पुत्र मुकेश राय ने अपने 65 वर्षीय पिता पवितर राय की तेज धारदार हथियार से हत्या करते बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं, पिता पवितर की हत्या के बाद हत्यारोपी पुत्र मुकेश अपनी पत्नी और बच्चों समेत फरार हो गया।

- Advertisement -

Darbhanga News| संपत्ति बंटवारा को लेकर पिता की हत्या

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। सूचना मिलते हीं हायाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है की संपत्ति बंटवारा को लेकर पवितर के बड़े पुत्र के साथ करीब दो वर्षों से विवाद चल रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में डॉक्टरों का मेला! 500 मरीजों का इलाज, इन बीमारियों की हुई जांच| पढ़िए - ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा- एसवी हॉस्पिटल और इनर व्हील क्लब की पहल

Darbhanga News| हत्या के बाद पत्नी और बच्चों समेत फरार

इसी आक्रोश में पुत्र ने अपने पिता की बंद घर में अकेला पाकर तेज धारदार हथियार से हत्या करके परिवार सहित फरार हो गया। घटना के संबंध में पवितर की छोटी पुत्रवधू रंगीला देवी ने बताया कि घटना के वक्त वह घर में मौजूद नहीं थी। अपने मायके सीतामढ़ी गई हुई थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वह ससुराल पहुंची है। घर में खटिया पर पवितर राय खून से सना शव पड़ा हुआ था वहीं, घर का सारा सामान भी गायब है।

यह भी पढ़ें:  कुलगाम हमला और NEET: दरभंगा में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का मोदी सरकार पर सीधा वार, छात्रों को दिया 'अभयदान'

Darbhanga News| पवितर राय जमीन बेचकर कर्ज मुक्त हुए थे

उसने बताया कि संपत्ति को लेकर बड़े भैंसूर के साथ विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुकी है। पुत्रवधू ने बताया कि पुत्री की शादी और बीमारी में खर्च को लेकर कर्ज होने के कारण पवितर राय जमीन बेचकर कर्ज मुक्त हुए थे। इसको लेकर पुत्र विरोध कर रहा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sugar Mill दरभंगा के किसानों की किस्मत बदलेगी! दो नई चीनी मिलों के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन, अब होगी बंपर कमाई

Darbhanga News| सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया

घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुत्र के द्वारा पिता की हत्या करने की सूचना मिलने पर हायाघाट थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जबकि हत्यारोपी परिवार समेत फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JPSC स्कैम: बिहार तक पहुंची CID की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, रांची से पलामू तक हड़कंप!

JPSC Scam: JPSC भर्ती घोटाले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। CID ने रांची, धनबाद, हजारीबाग, पलामू सहित झारखंड और बिहार के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। 11 लोग गिरफ#JPSCScam,#BiharNews,#JharkhandCID

बिहार में बड़ा उलटफेर! प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में 4007 वोटों से भाजपा-राजद को पछाड़ा, क्या पलट जाएगी बाजी?

Bankipur By-election: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने सातवें राउंड की मतगणना के बाद बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा और राजद के प#BankipurByElection,#PrashantKishor,#PatnaNews

दरभंगा के पौराणिक गौतमाश्रम के सप्तकुंड में 3 बजे भोर जगी आस्था की लौ : फिर गंगेश्वरनाथ, मानेश्वरनाथ, बैरवा महादेव और बाबा बटेश्वरनाथ...

Darbhanga Sawan: दरभंगा में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जाले के गंगेश्वरनाथ और मनमा महादेव मंदिरों में लाखों शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। जल संकट के बावजूद#DarbhangaSawan,#ManmaMahadev,#BiharNews

बिहार के 24 जिलों में खतरा! सावन की सोमवारी पर आंधी-बारिश? रेड अलर्ट जारी, 60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं- 7 की मौत

Bihar Weather: सावन की पहली सोमवारी पर बिहार के 24 जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरन#BiharWeather,#Sawan2024,#MonsoonAlert