Satish Jha। बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के हिंसक झरप में आधा दर्जन से अधिक लोगों घायल हो गए घायलों को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल एवं बहेड़ा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां गंभीर रूप घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया।






बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर
जानकारी के मुताबिक एक पक्ष से घायल हसन खां, सुफियान खां, इकबाल खां एंव अफजल खां को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्षों से फरवीन खां,फरया खा,सादाप खां समसुल खां एंव सनाउल्लाह खां को बहेड़ा पीएचसी में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया।
मदनी और रजी अहमद खां के बीच भूमि विवाद
जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल फरवीन खां को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया जबकि फरया खां,सदाप खां, समसुल खां एंव सनाउल्लाह खां को प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक मदनी खां एंव रजी अहमद खां के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से उक्त लोगों घायल हुए हैं।








