spot_img

नेपाल में उग्रतारा मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 19 लोगों की मौत, 24 से अधिक जख्मी, 4 की हालत गंभीर काठमांडू रेफर

spot_img
- Advertisement -

नेपाल में उग्रतारा मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 19 लोगों की मौत, 24 से अधिक जख्मी, 4 की हालत गंभीर काठमांडू रेफर

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। नेपाल में गुरुवार की रात भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने से उग्रतारा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस डोटी-डडेलधुरा डॉ. केआई सिंह राजमार्ग स्थित रडूवा खोल के समीप हादसे का शिकार हो गई। गुरूवार की रात दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार कर रहे उन्नीस लोगों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं जिनका इलाज स्थानीय व धनगढ़ी स्थित कोल्हापुर मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक इन जख्मियों में चार की हालत चिंताजनक है। इन्हें बेहतर उपचार के लिए काठमांडू अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 46 लोग सवार थे। सभी लोग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। डीएम मोहन जोशी व एसपी डंबर केसी ने बताया कि अमरगढ़ी नगरपालिक के रडूआ के समीप बस तीन सौ फीट गहरे खाई में गिर गई जिससे करीब दस लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई वहीं कुछ लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। मरे लोगों में से कुछ की पहचान नहीं हो पाई। वैसे,  मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका से लोग सहमें हैं। नेपाल में उग्रतारा मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 19 लोगों की मौत, 24 से अधिक जख्मी, 4 की हालत गंभीर काठमांडू रेफर Image result for नेपाल में दुर्घटना

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में IPL का सपना होगा सच? जानें कैसे बदल जाएगा राज्य का क्रिकेट परिदृश्य! |किंग्स इलेवन पंजाब – राजस्थान रॉयल्स की चर्चा से...

Bihar IPL: बिहार में IPL मैचों की मेजबानी और राज्य की अपनी IPL फ्रेंचाइजी बनाने को लेकर बड़ी चर्चा हुई है। पूर्व IPL अधिकारी राजीव खन्ना और खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन न#BiharIPL,#BiharCricket,#RajgirStadium

TRE-4 शिक्षक भर्ती – Bihar Protest बिहार में छात्रों का बड़ा ऐलान! 18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन, मंत्री मिथिलेश तिवारी का इस्तीफा...

Bihar TRE-4 Protest: बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती में हो रही देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने 18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन का ऐलान किया है। उनकी प्रमुख मांगों में तत्काल विज्ञापन#BiharNews,#TRETre4Protest,#MithileshTiwari

खुशखबरी Bihar Traffic Challan! बिहार में आधे दाम पर निपटाएं अपने पुराने ट्रैफिक चालान, जानें कब और कैसे मिलेगा फायदा

Bihar Traffic Challan: बिहार के वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी है। 12 सितंबर 2026 को होने वाली नेशनल लोक अदालत में लंबित ट्रैफिक ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिल सकती है।#BiharTrafficChallan,#LokAdalat,#VehicleOwners

मधुबनी में नहीं गुल होगी बिजली! 10 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर जल्द होगा चालू |Madhubani JSS और पंडौल JSS रूट से निर्बाध होगी आपूर्ति

Madhubani Electricity: मधुबनी में बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए DM आनंद शर्मा ने कमान संभाली है। शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति मजबूत करने के लिए नए पावर सब-स्टेशन और 10 MVA ट्रांसफ#MadhubaniNews,#BiharElectricity,#PowerSupply