सतीश झा। Darbhanga News| पड़ोसी धर्म: 2000 पॉलिथीन सीट लेकर बेनीपुर से बिरौल निकला पिकअप। जहां,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अनुमंडल अधिकारी बिरौल की ओर से प्लास्टिक सीट का वितरण किया जा रहा है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक पदाधिकारी अलर्ट मोड में आ गये हैं।






बेनीपुरअनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने अंचल अधिकारी को निर्देश जारी करते हुए सभी नदियों के तटबंध का भौतिक सत्यापन के साथ-साथ जमींदारी बांध का भी स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है। दूसरी ओर बिरौल अनुमंडल के किरतपुर अंचल अंतर्गत भूभौल में तटबंध टूटने की खबर की आलोक में जिले भर के पदाधिकारी बचाव एवं सुरक्षा कार्य में जुट गये है।
जिला पदाधिकारी राजीव रोशन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा नेअनुमंडल स्तर पर स्टोर किए गए पॉलिथीन सीट से 2000 पॉलिथीन सीट तत्काल बिरौल अनुमंडल के लिए रवाना कर दिया है ।इसके लिए उन्होंने स्वयं गिनती करवा कर वाहन को रवाना किया।
इस संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि सरकार की निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है ।और संभावित खतरे की कड़ी निगरानी करने की निर्देश विभागीय पदाधिकारी से लेकर अंचल अधिकारी को दी गई है ।जिससे बाढ़ की स्थिति विकराल होने पर जान माल की क्षति को रोका जा सके ।








