सतीश झा। बेनीपुर। एक ओर देश के विभिन्न भागों में लोग जंगली आदमखोर जानवर से भयाक्रांत हैं। वही बेनीपुर के मध्य विद्यालय बाथो में बंदरों की झुंड ने आधे दर्जन बच्चे सहित शिक्षकों को काट कर जख्मी कर दिया है।
इससे बच्चे एवं शिक्षकों में दहशत का माहौल हो गया है ।जिसके कारण दोपहर बाद ही विद्यालय में सभी बच्चों को छुट्टी देते हुए विद्यालय को बंद कर दिया गया है। प्रभावित बच्चों एवं शिक्षकों कोएंटी रेबीजटी का लगवाने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोमवार को विद्यालय अवधि में बंदर का झुंड विद्यालय परिसर में घुस गया ।जिसे बच्चों द्वारा भगाने की कोशिश की गई। इस बीच अंजली कुमारी,प्रदीप कुमार, दशरथ कुमार, अमित कुमार सहित शिक्षिका नूतन कुमारी को बंदर ने काटकर जख्मी कर दिया।
इससे विद्यालय के छात्र एवं शिक्षक दहशत में आ गए हैं। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सज्जनपुरा गांव में भी बंदरों ने आधे दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया, जिन्हें अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबीज सुई देकर दूसरी खुराक के लिए समय निर्धारित किया गया है। इधर, आज जख्मी हुए छात्र एवं शिक्षकों को बहेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया गया।

















