प्रभास रंजन। Darbhanga News| लहेरियासराय पुलिस का Operation Tablet। भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार। जहां, लहेरियासराय पुलिस ने अपने ऑपरेशन (Two arrested with drugs in Darbhanga) टेबलेट अभियान को निरंतर जारी रखा। इसी का सुखद परिणाम है किभारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ दो ड्रग्स तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों तस्कर पंकज कुमार और धनराज कुमार हैं। इन्हें लहेरियाससराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार की अगुवाई में tablet बेचते पकड़ा गया है। साथ ही इनके पास से Alprazolam 480 tablet, pyeevon,160 capsul,spasmo proxyvan 64 tablet और Tozowin 31 injection जिसे नरकोटिक् ड्रग के रूप मे इस्तेमाल किया जाता है, बरामद किया गया गया है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया, अग्रिम कारवाई की जा रही है। गिरोह का पता लगाया जा रहा है। यह ऑपरेशन टेबलेट अभियान जारी रहेगा।







