spot_img

Muzaffarpur News: कटरा में मेला देखकर लौट रहे युवकों से खूनी खेल, एक की हत्या, दो नाजुक

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

दीपक कुमार। Muzaffarpur News: कटरा में मेला देखकर लौट रहे युवकों से खूनी खेल, एक की हत्या, दो नाजुक| जहां सभी तीनों युवक कटरा में मेला देखकर लौट रहे थे। इसी (Youth attacked in Katra, Muzaffarpur, one killed, two critical) दौरान युवकों पर चाकू से हमला हुआ। एक की मौत हो गई। दो गंभीर हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में मेला देखकर लौट रहे तीन युवकों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान देवगन कटरा थानाक्षेत्र निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों का नाम धीरज और कुणाल है। गंभीर घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  आपकी जेब पर सीधा असर! UPI पर 2000 रुपये से ज़्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए नया नियम कब से?

हमला पूर्व नियोजित होने की साजिश

घायल युवक कुणाल कुमार ने बताया कि वे तीनों मेला देखकर देर रात घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मंदिर के पास तीन-चार लड़के पहले से घात लगाकर खड़े थे। अचानक उन लड़कों ने उन्हें रोका और चाकुओं से हमला शुरू कर दिया। हमले में नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने के प्रयास में धीरज और कुणाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कुणाल का कहना है कि हमलावर अपराधी प्रवृत्ति के थे और पहले से हत्या की योजना बना रहे थे।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

कटरा थाना के SHO प्रभारी कुमार अभिषेक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चाकू के हमले से एक युवक की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हैं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम (FSL) की मदद ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला आपसी विवाद के कारण हुआ था। मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और लगभग एक ही उम्र के हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! रातों-रात बदल गए DGP, BPSC अध्यक्ष भी हटे, जानें पूरी लिस्ट

कुछ लोग हिरासत में

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। इस बीच, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है, लेकिन वे अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस हिंसक हमले से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर की सुल्तानगंज पुलिस ने दबोचा हथियारों का तस्कर! 2 देसी कट्टे और 36 जिंदा कारतूस बरामद

Sultanganj Police: भागलपुर के सुल्तानगंज में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कसमाबाद निवासी बबलू मंडल को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 देसी कट्टे और 36 ज#SultanganjPolice,#BhagalpurCrime,#IllegalWeapons

भागलपुर में बाढ़ से त्राहिमाम! केंद्र-राज्य सरकार ने दी बड़ी राहत, पीड़ितों को हरसंभव मदद का वादा | पहुंचे CM Samrat और शिवराज सिंह...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से मचे हाहाकार के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वेक्षण किया। पीड़ितों को केंद्र-राज्य सरकार की ओर से#BiharFlood,#BhagalpurNews,#FloodRelief

दरभंगा के डॉ. विक्रम मिश्रा को अभिनेत्री सारा अली खान ने दिया बड़ा सम्मान, नाम रोशन!

Dr Vikram Mishra: दरभंगा के डॉ. विक्रम मिश्रा को समाज सेवा और लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'प्राइड ऑफ भारत सम्मान 2026' से नवाजा गया। पटना में सारा अली खान ने उन्हें यह सम्मा#DrVikramMishra,#PrideOfBharatSamman,#BiharNews

दरभंगा-जयनगर NH 527B पर मौत का तांडव! सरोज को वाहन ने कुचला, ऑन द स्पॉट डेथ! पत्नी की दहला देने वाली चीख – सहमा...

Darbhanga Road Accident: दरभंगा-जयनगर NH 527B पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय सरोज कुमार यादव की मौत हो गई। उनकी पत्नी रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, कहती हैं 'आब हमर दिन#DarbhangaNews,#RoadAccident,#BiharTragedy