spot_img

Darbhanga News: लहेरियासराय टावर चौक पर घूम रहा था राका, पीछे से पहुंची पुलिस

थी SC-ST police को अर्से से तलाश। दो दिन पहले ही पुलिस ने किया था यह काम।

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बिंदु: एससी-एसटी थाना पुलिस की बड़ी सफलता

  1. आरोपी की गिरफ्तारी: दरभंगा एससी-एसटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लंबे समय से फरार आनंद मिश्रा उर्फ राका को लहेरियासराय टावर चौक से गिरफ्तार किया।
  2. मामला दर्ज: पीड़ित जितेंद्र कुमार ने कांड संख्या 50/2024 के तहत आनंद मिश्रा और उनके सहयोगियों पर जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप लगाया था।
  3. अन्य आरोपी: मामले के अन्य आरोपी, सोनू कुमार मिश्रा और विशाल कुमार मिश्रा, पहले ही न्यायालय से जमानत ले चुके हैं।
  4. इश्तिहार चिपकाना: पुलिस ने आरोपी आनंद मिश्रा के घर पर इश्तिहार चिपकाया, जिसके बाद वह जमानत करवाने के लिए शहर में घूम रहे थे।
  5. न्यायिक हिरासत: गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रभास रंजन। दरभंगा एससी-एसटी थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर दो दिनों पूर्व ही इश्तिहार चिपकाया गया था। इश्तिहार चिपकाने की जानकारी मिलते हीं आरोपी जमानत करवाने के लिए मंगलवार को दरभंगा शहर में घूम रहा था।

- Advertisement -

घटना का सार:

- Advertisement -
  • गिरफ्तारी: दरभंगा एससी-एसटी थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  • अपराध: आरोपी पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज था। उसने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी और जातिसूचक गाली दी थी।
  • कब्जा: आरोपी को दरभंगा शहर से गिरफ्तार किया गया।
  • पहचान: आरोपी की पहचान आनंद मिश्रा उर्फ राका के रूप में हुई।
  • कार्रवाई: आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुख्य बिंदु:

- Advertisement -
  • फरारी: आरोपी घटना के बाद से फरार था।
  • इश्तिहार: पुलिस ने आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया था।

एपीएम थाना क्षेत्र के थलवाड़ा गांव का है राका

एससी एसटी थाना पुलिस को जैसे ही सूचना मिली दलबल के साथ पहुंचकर लहेरियासराय टावर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के थलवाड़ा गांव के रहने वाले स्व. सत्येंद्र मिश्रा के पुत्र आनंद मिश्रा उर्फ राका के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि इस गांव के रहने वाले भरत दास के पुत्र जितेंद्र कुमार ने थाना कांड संख्या 50/2024 दर्ज करवाई थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आनंद मिश्रा उर्फ राका, अरुण मिश्रा के पुत्र सोनू कुमार मिश्रा व विवेक मिश्रा के पुत्र विशाल कुमार मिश्रा ने मिलकर मारपीट कर जाति सूचक गाली दी थी।

आनंद मिश्रा उर्फ राका गांव छोड़कर दिल्ली फरार हो गया था

मामला दर्ज होने के बाद सोनू कुमार मिश्रा व विशाल कुमार मिश्रा न्यायालय से जमानत करवा ली थी। वहीं, आनंद मिश्रा उर्फ राका गांव छोड़कर दिल्ली फरार हो गया था। पुलिस दबाव और घर पर इश्तिहार चिपकाने के बाद जमानत करवाने के लिए घूम रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch