spot_img

आज की व्यवस्था ऐसी…काश! डीएम साहब बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल आते रहें…

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा। Darbhanga News: आज की व्यवस्था ऐसी…काश! डीएम साहब बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल आते रहें…। यह बात लोग इस वजह से कह रहे कि बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल का असली चेहरा…कुछ और है…|

- Advertisement -

आज, बुधवार को जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने जब अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर का निरीक्षण किया तो लोगों को जैसा नजारा दिखा। लोगों की मांग है, डीएम साहेब समय निकालकर यहां आते रहें, इससे निश्चित तौर पर अस्पताल का काया-कल्प बदलेगा, सूरत बदलेंगी। जहां, आज के निरीक्षण के दौरान डीएम राजीव रौशन ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को देखकर चिंता व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार लाने का निर्देश अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक को दिया।

- Advertisement -

आम लोगों की सेवा में हो रही त्रुटि के संबंध में

जिला पदाधिकारी ने आज दोपहर अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर सर्वप्रथम वाह्य विभाग, आकस्मिक विभाग, प्रसव कक्ष, दवाखाना ,अल्ट्रासाउंड, सेंटर,एक्स रे सहितअन्य विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षक के क्रम में उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमारी भारती से आवश्यक जानकारी ली। आम लोगों की सेवा में हो रही त्रुटि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga School Sports दरभंगा के युवा खिलाड़ियों का जलवा! स्कूल प्रतियोगिता में मचाया धमाल, अब प्रमंडल पर निगाहें

दवाखाना में 312 सूचीबद्ध दवाओं में मात्र 223 दवा उपलब्ध

सभी वार्डो का निरीक्षण करने के पश्चात जिला पदाधिकारी विभिन्न विभागों के संचिका का गहन अध्ययन किया। इसमें दवाखाना में 312 सूचीबद्ध दवाओं में मात्र 223 दवा उपलब्ध पाई गई ।जबकि पैथोलॉजिकल जांच में प्रस्तावित 51 जांच में मात्र 40 जांच अभी होने के संबंध में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से चोरी हुए ₹5 लाख रुपये कटिहार में बरामद! पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

अल्ट्रासाउंड निरंतर बंद रहने की शिकायत

इसके संबंध में जिलाधिकारी ने अस्पताल उपाधीक्षक से विस्तृत जानकारी लेते हुए अग्रिम कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अल्ट्रासाउंड निरंतर बंद रहने की शिकायत पर जिला पदाधिकारी ने अस्पताल उपाधीक्षक एवं अस्पताल प्रबंधक से विभागीय निर्देश की जानकारी ली। लेकिन प्रबंधक एवं उपाधीक्षक दोनों दिशा निर्देश से अनभिज्ञ थे।

डॉक्टरों की अनुपस्थिति बड़ी खली, नाराजगी

साथ ही, डॉक्टर अविनाश कुमार,डॉ. विकास वैभव, डॉ प्रदीप शर्मा एवं पोषण विभाग के अनन्या कुमारी की ओर से लगातार अस्पताल से अनुपस्थित रहने की जानकारी पर नाराजगी जहिर की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime सिर्फ स्ट्रीट लाइट जलाई थी... सिंहवाड़ा में पड़ोसी ने महिला के कपड़े फाड़े, सोने की माला भी छीनी!

अनुमंडल की इस अस्पताल में कुव्यवस्था तो जड़ जमाए हुए है,

इस अनुमंडल की अस्पताल में कुव्यवस्था तो जड़ जमाए हुए है, लेकिन आज जिला पदाधिकारी के निरीक्षण की खबर लीक हो जाने के कारण कभी नहीं आने वाले चिकित्सक भी आज पूरे यूनिफॉर्म में जिला पदाधिकारी के आगे पीछे लग रहे और साफ सुथरा तो मानो ऐसी लग रही हुई थी जैसे यह नियमित कार्य प्रणाली हो।

काश ! कि डीएम साहब कभी-कभी अनुमंडल अस्पताल का ऐसे ही निरीक्षण किया करते?

लेकिन आम लोगों अस्पताल की आज की व्यवस्था देखते हुए एक ही बात कह रहे थे, काश ! कि डीएम साहब कभी-कभी अनुमंडल अस्पताल का ऐसे ही निरीक्षण किया करते? इस दौरान प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. कुमारी भारती, स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल सिंह,डॉ. अर्जुन सहनी सहित अन्य चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Murder गया में 50 साल की मूक-बधिर विधवा की नग्न लाश, क्या रेप के बाद सिलेंडर से ली जान? कमरे में चारों तरफ...

Gaya Murder: गया में 50 वर्षीय मूक-बधिर विधवा का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका है कि रेप के बाद गैस सिलेंडर से हमला कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। #GayaCrime,#BiharPolice,#MurderInvestigation

हवा में ‘ आतंकी ‘ खून-खराबा: फ्लाइट में को-पायलट का कैप्टन पर चाकू से हमला, 14000 फीट नीचे गिरा विमान, 174 यात्रियों की जानिए...

Flydubai incident: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार, 30 सितंबर को खूनी संघर्ष हुआ। को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे विमान 14,000 फीट न #FlydubaiIncident,#MidAirChaos,#TabukAirport

Madhepura Murder मधेपुरा में खूनी खेल! घर के पास टेंट मजदूर को मारी 2 गोलियां, ऑन द स्पॉट मौत

Madhepura Murder: मधेपुरा में देर रात एक टेंट मजदूर बबलू मेहता की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घर से 100 मीटर पहले सीने में दो गोलियां मारी गईं। #MadhepuraMurder,#BiharCrime,#ChausaNews

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: हर साल करोड़ों खर्च, फिर भी क्यों उजड़ रहे आशियाने?| CM Samrat ने मांगी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा...

Bihar Flood: बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ एक स्थायी संकट है। 2020 से अब तक 5000 करोड़ से ज्यादा खर्च होने के बावजूद गांव डूब रहे हैं, तटबंध टूट रहे हैं। लाखों लोग प्रभावित #BiharFlood,#FloodCrisis,#BiharNews