spot_img

Threat to MP Veena Devi : सांसद वीणा देवी को किसने दी धमकी‌?

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। सांसद वीणा देवी को किसने दी धमकी‌? वीणा देवी JDU के MLC दिनेश सिंह की पत्नी है। बता दें कि वीणा देवी NDA के LJP (रामविलास) यानि कि चिराग पासवान के पार्टी के सांसद है वैशाली लोकसभा क्षेत्र से। अज्ञात नंबर से आया कॉल। सांसद ने मुजफ्फरपुर के सदर थाने में दी आवेदन।।

- Advertisement -

बता दें कि सांसद चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की वैशाली सांसद वीणा देवी को जान से मारने की फोन पर धमकी मिली है। आरोपी ने फोन कॉल पर सांसद के साथ गाली गलौज की और कहा कि गोली मारकर उनकी ह/त्या कर दी जाएगी।
जिसके बाद सांसद ने थाने में इस मामले की शिकायत की है।

- Advertisement -

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वैशाली लोकसभा से सांसद वीणा देवी के साथ मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने जमकर गाली गलौज की और गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -

घटना 5 जनवरी 2025दिन रविवार की है। दोपहर 12:36 बजे MP वीणा देवी के मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।यह कॉल मोबाइल फोन नंबर….से था। फोन उठाते ही अज्ञात आरोपी ने सांसद के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और गोली मारने की धमकी दी।

सांसद ने मुजफ्फरपुर के सदर थाना में पुलिस से शिकायत की है।अज्ञात नंबर से मिली धमकी के बाद LJP (R) सांसद वीणा देवी ने अपने सांसद वाली लेटर पैड पर स्थानीय थाना सदर मुजफ्फरपुर को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है, कि गाली गलौज करने वाले और गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें और हमें सुरक्षा प्रदान करें।

पुलिस थाने में दिए गए आवेदन पर सांसद वीणा देवी के पति जदयू के MLC दिनेश सिंह ने भी हस्ताक्षर किया है। बताते चलें कि दिनेश सिंह जदयू के दिग्गज नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता माने जाते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर दिखेगा, जहां 6 नवंबर तक भारी बारिश क#BiharWeatherAlert,#CycloneAlert,#IMDWarning

कबड्डी खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी! पटना में महासंग्राम, PKL टीमें भी तलाशेंगी नया टैलेंट

Patna Kabaddi Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 29 र#PatnaKabaddi,#BiharSports,#KabaddiChampionship

बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

Bihar Digital Services: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को UPYOG पोर्टल लॉन्च किया। अब बिहार के 264 शहरों में 10 जरूरी काम घर बैठे होंगे, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं#BiharDigital,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

जमुनिया में खौफनाक वारदात! 72 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत

Saharsa Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग रामदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जमुनिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ#SaharsaCrime,#BiharNews,#MurderCase