back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

GOOD NEWS! 403 करोड़, सड़क परियोजना से लेकर रेल दोहरीकरण तक, Muzaffarpur में विकास को ‘ रफ्तार ‘

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर | जिले में छोटी-बड़ी सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बैठक में संबंधित अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

📌 डीएम के निर्देश:

भू-अर्जित भूमि का भुगतान कैंप मोड में होगा, रैयतों को पूर्व सूचना दी जाएगी।
✅ भू-अर्जन और निर्माण कार्य में बाधाओं को दूर करने के लिए एसडीओ स्थल निरीक्षण कर समाधान करेंगे
मुख्यमंत्री की घोषणाओं और स्वीकृत परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर जल्द शुरू करने का निर्देश
ऑनगोइंग योजनाओं की मॉनिटरिंग तेज करने का सख्त निर्देश।

- Advertisement -

🚧 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति:

🔹 मानिकपुर-साहिबगंज सड़क परियोजना:

- Advertisement -
  • 403 करोड़ की लागत वाली परियोजना के लिए 263 करोड़ रुपये रैयतों को दिए जा चुके हैं
  • फरवरी में 7.24 करोड़ का भुगतान हुआ
  • बचे हुए रैयतों के लिए ई-रिक्शा से प्रचार कर आवेदन लिए जाएंगे

🔹 बागमती परियोजना:

  • 3.58 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा
  • स्थलीय जांच 6 सदस्यीय कमेटी द्वारा पूर्ण

🔹 मुजफ्फरपुर-सुगौली दोहरीकरण रेल परियोजना:

  • 10 मौजा का दखल कब्जा अधियाची विभाग को सौंपा गया
  • 35.94 करोड़ की राशि का भुगतान हो चुका

🔹 छपरा- मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन परियोजना:

  • 26 मौजा की अर्जित भूमि रेलवे को सौंपी गई
  • मुआवजे की राशि का भुगतान जारी

🚀 मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को मिशन मोड में पूरा करें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करें

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रेया श्री, पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता समेत तकनीकी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलाधिकारी भी बैठक से जुड़े

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

प्रेम संबंधों में नवचेतना का संचार: Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: आज दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार के पावन दिवस पर,...

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें