दरभंगा में क्रूर हत्याकांड: पत्नी का सिर धड़ से अलग करने वाला पति बेसुध मिला, पुलिस ने DMCH में कराया भर्ती
Manigachhi Crime: जुलाई में हुई क्रूर हत्या के बाद फरार आरोपी रामसुफल चौपाल को बाजितपुर पुलिस ने बहेड़ी से पकड़ा। वह बेसुध हालत में मिला और अब दरभंगा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
Manigachhi Crime: दरभंगा के मनीगाछी में अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या के आरोपी पति रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाजितपुर थाना पुलिस ने उसे बहेड़ी थाना क्षेत्र के भच्छी पंचायत स्थित उसके ससुराल से बेसुध हालत में बरामद किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि रामसुफल चौपाल अपने ससुराल में है और उसके साथ मारपीट की गई है, उसे पकड़कर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बहेड़ी थाना क्षेत्र के भच्छी पंचायत स्थित उसके ससुराल पहुंची, जहाँ वह बेसुध अवस्था में पाया गया।
पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो रामसुफल चौपाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लिया और तत्काल इलाज के लिए बेनीपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। वर्तमान में, आरोपी का इलाज पुलिस निगरानी में डीएमसीएच में जारी है और वह अभी भी होश में नहीं आ पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के होश में आने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
यह पूरा मामला गत 29/30 जुलाई की रात का है, जब रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल ने अपनी पत्नी प्रमीला देवी (लगभग 35 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी थी। विधिपुर गांव निवासी रामसुफल पर आरोप है कि उसने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया था। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद वह लाश को घर में छोड़कर फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
अब पुलिस हिरासत में आने के बाद इस क्रूर हत्याकांड के कई और राज खुलने की उम्मीद है। आरोपी के होश में आने और न्यायिक प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
Bihar Vidhan Parishad Chunav: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA की जीत का दावा किया। उन्होंने अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई को आंतरिक मामला बताया और तेजस्वी यादव
#BiharPolitics,#ChiragPaswan,#BiharVidhanParishad
Bihar Terror Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के एक युवक पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से 33 वर्षीय मोहम्मद हसन को गिरफ्
#BiharTerrorArrest,#KishanganjNews,#JaishEMohammed
Benipur Jaljamav: बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस पहल से नागरिकों क
#BenipurNews,#Jaljamav,#BiharLocalNews
Kamtoul Accident: कमतौल में शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक मोहन ठाकुर को रौंदा, सिर फटा और गंभीर रूप से घायल किया। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
#KamtoulAccident,#BiharRoadSafety,#HitAndRun