spot_img

Bihar Cabinet Expansion Live: दरभंगा दे ताली…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। बिहार में आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में दरभंगा को खास तवज्जो मिली है। भाजपा के दो वरिष्ठ विधायक – संजय सरावगी और जीवेश कुमार को मंत्री पद दिया गया है।

- Advertisement -

दरभंगा को क्यों मिली अहमियत?

मिथिलांचल की सियासत में दरभंगा का खासा प्रभाव।
2025 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का मजबूत सियासी दांव।
संजय सरावगी (दरभंगा नगर) और जीवेश कुमार (जाले) को मंत्री बनाकर क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश।
संजय सरावगी को उनके संगठन कौशल और व्यापारी समुदाय में प्रभाव के कारण मंत्री बनाया गया।
भूमिहार समुदाय से आने वाले जीवेश कुमार को मंत्री बनाकर भाजपा ने अपने कोर वोट बैंक को मजबूत किया।

- Advertisement -

कौन हैं Sanjay Saraogi और Jibesh Kumar?

संजय सरावगी: दरभंगा नगर से विधायक, भाजपा के कद्दावर नेता, मारवाड़ी समुदाय से आते हैं। भाजपा के पुराने चेहरे और दरभंगा के व्यापारिक वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं।
जीवेश मिश्रा: जाले से विधायक, भूमिहार समुदाय के बड़े नेता। पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं, संगठन में अच्छी पकड़।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिहार पुलिस को मिली बड़ी सौगात! STF भवन के लिए जमीन फाइनल, DM-SSP ने खुद किया निरीक्षण - बनेगा STF भवन !

Darbhanga के लिए क्या होगा फायदा?

सरकारी योजनाओं में दरभंगा की भागीदारी बढ़ेगी।
दरभंगा को नई योजनाओं और विकास कार्यों में प्राथमिकता मिलेगी।
एम्स, एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट में तेजी आने की संभावना।
व्यापारी वर्ग और भूमिहार समुदाय को भाजपा के करीब लाने की रणनीति।

दरभंगा से दो विधायकों को मंत्री बनाकर भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मिथिलांचल की राजनीति उनके लिए बेहद अहम है। इससे आगामी चुनावों में दरभंगा और आसपास के इलाकों में भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में CISF का बड़ा ठिकाना! एयरपोर्ट के पास 7 एकड़ जमीन पर बनेगा भव्य परिसर, सुरक्षा में होगा जबरदस्त इजाफा

Bihar Cabinet Expansion: चुनावी रणनीति और जातीय समीकरण का संतुलन

✔ सात नए मंत्रियों की शपथ, भाजपा से 5 और जदयू से 2
बिहार में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। भाजपा और जदयू के बीच संतुलन साधते हुए जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर नए मंत्रियों का चयन किया गया है।

Bihar Cabinet Expansion से जुड़े मुख्य बिंदु:

7 नए मंत्री आज लेंगे शपथ।
बीजेपी कोटे से 5 और जदयू कोटे से 2 विधायक मंत्री बनेंगे।
जातीय समीकरण पर खास ध्यान – अगड़ी, पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों को साधने की कोशिश।
विभागों के पुनर्गठन की संभावना, कुछ मंत्रियों से अतिरिक्त विभाग लिए जा सकते हैं।
2025 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक विस्तार।

नए मंत्रियों की संभावित सूची:

बीजेपी कोटे से:

  1. कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर विधायक) – कुर्मी
  2. जीवेश मिश्रा (जाले विधायक) – भूमिहार
  3. संजय सरावगी (दरभंगा विधायक) – मारवाड़ी
  4. मोती लाल प्रसाद (रीगा विधायक) – तेली
  5. राजू सिंह (साहेबगंज विधायक) – राजपूत
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर के मुख्य बाजार में फिर लगा भीषण जाम, देखें कैसे फंसे स्कूली बच्चे!अभियान भी बेअसर, फिर जस की तस अतिक्रमण

जदयू कोटे से:

  1. विजय कुमार मंडल (सिकटी विधायक) – केवट
  2. डॉ. सुनील (बिहारशरीफ विधायक) – कुशवाहा

जातीय समीकरण और राजनीतिक रणनीति:

सवर्णों (भूमिहार, राजपूत, मारवाड़ी) से तीन चेहरे शामिल किए गए।
ओबीसी (कुर्मी, कुशवाहा, तेली) से तीन चेहरे।
अति पिछड़ा वर्ग (केवट) से एक चेहरा।
महिला प्रतिनिधित्व नहीं, जिस पर विपक्ष सवाल उठा सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार का असर:

2025 विधानसभा चुनाव से पहले जातीय संतुलन को मजबूत करने की कोशिश।
क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए उत्तर और दक्षिण बिहार के विधायकों को मौका।
बीजेपी- जदयू गठबंधन को और मजबूती देने की रणनीति।
अति पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश, जिससे भाजपा-जदयू का कोर वोट बैंक मजबूत हो।

नीतीश कैबिनेट के इस विस्तार को भाजपा की 2025 की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में यह विस्तार बिहार की सियासत को किस दिशा में ले जाएगा, यह देखने वाली बात होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Banka News हैरान कर देगी खबर: जिस BDO ने मुखिया को भेजा जेल, अगले ही दिन ₹75,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया!

Banka News: बांका में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने फुल्लीडूंगर के BDO अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई विकास योजनाओं की स्व#BankaNews,#BiharVigilance,#CorruptionArrest

Bihar Board बिहार बोर्ड से छात्रों को बड़ी राहत! मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म, डमी कार्ड सुधार की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बढ़ी

Bihar Board: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के फॉर्म भरने और डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस फैसले से लाखों छ#BiharBoard,#BSEBExam,#MatricInter

Bihar Teacher News बिहार के 52,000 शिक्षकों के लिए बुरी खबर! ट्रांसफर, प्रमोशन और वेतन वृद्धि पर लगा ब्रेक, जानिए क्यों?

Bihar Teacher News: बिहार के 52 हजार सरकारी शिक्षकों के लिए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अधूरा बायोडाटा बड़ी समस्या बन गया है। ट्रांसफर, प्रमोशन और वेतन बढ़ोतरी जैसी प्रक्रियाओं पर ब्रेक#BiharTeacherNews,#EShikshaKosh,#BiharEducation

6 साल के बच्चे ने खत्म किया धरना कहा -‘स्थगित’ : MP पप्पू यादव का बड़ा वादा, अब संसद से सुप्रीम कोर्ट तक होगी...

Patna News: पटना के गर्दनीबाग में 6 साल के आदित्य राज ने अपना धरना स्थगित कर दिया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बच्चे को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।#AdityaRaj,#PappuYadav,#PatnaNews