spot_img

Madhubani की Latest News यही है, Harlakhi में सिर्फ नशा है, ड्रग्स, दारू, तस्कर, गिरफ्तार, फरार

spot_img
- Advertisement -

हरलाखी, हरिशंभु : 472 बोतल शराब की बरामदगी मगर धंधेबाज फरार। नशीली दवा के नामजद फरार, दूसरा गिरफ्तार। नब्बे बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। यही है आज हरलाखी पुलिस की कामयाबी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB जवानों ने

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB जवानों ने 472 बोतल शराब जब्त करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई पिपरौन कैंप अंतर्गत फुलहर बीओपी के जवानों द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 288/15 से करीब 300 मीटर भारतीय क्षेत्र में की गई।

- Advertisement -

जब्त शराब का विवरण

  • सोफी: 329 बोतल
  • नेपाली ब्रिक्स: 104 बोतल
  • करनाली: 15 बोतल
  • ब्लैक ओके: 24 बोतल
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| मिथिला की पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी में दो दिन गूंजेगी संस्कृति की धुन, महोत्सव की तारीख तय!स्थानीय कला-शिल्प को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, मिथिलाक्षर भी होगा संरक्षित

जब्त शराब को हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

नशीली दवा के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरलाखी थाना की पुलिस ने नशीली दवा के एक फरार आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन कुमार, मधवापुर थाना क्षेत्र के बासुकी गांव का निवासी है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में बड़ा फैसला! अब गड्ढों वाली सड़कों से मिलेगी मुक्ति, त्योहारों से पहले होगा काम | 69 जांच टीमों का गठन

👉 कैसे हुई गिरफ्तारी?
कुछ महीने पहले हरिने SSB ने प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि यह दवाइयां चंदन कुमार की हैं। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। अब हरलाखी पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही मामला दर्ज था और उसे ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Accident मधुबनी NH-27 पर 5 साल के मासूम की कंटेनर से कुचलकर मौत, विरोध में सड़क जाम

90 बोतल शराब और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खिरहर थाना पुलिस ने 90 बोतल शराब और एक बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान:

  1. प्रदीप मुखिया (केरवार गांव, बिस्पी थाना)
  2. मुन्ना साह (तीसी परसौनी गांव, पतौना थाना)

👉 कैसे हुई गिरफ्तारी?

  • एसआई नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी।
  • जिरौल गांव के एक टॉवर के पास दोनों तस्कर शराब लेकर जा रहे थे।
  • पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया।

    थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया

थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

करिश्मा! भागलपुर में बाढ़-पुल टूटने के बाद भी धनतेरस पर 500 करोड़ से ज्यादा की बिक्री, बाजार देख चौंके लोग |पढ़िए -सन्हौला

Bhagalpur Dhanteras: बाढ़ और विक्रमशिला पुल हादसे के बाद भी भागलपुर में धनतेरस पर बाजार ने जबरदस्त वापसी की. ऑटोमोबाइल, सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक्स में रिकॉर्ड बिक्री से 500 करोड़ रुप#BhagalpurNews,#DhanterasBusiness,#BiharMarket

MP सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा एक्शन! बिहार में DM-SP की कुर्सी खतरे में?

Bihar Politics: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को नवादा में हिरासत में लेने का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के मुख्#BiharPolitics,#SudhakarSingh,#LokSabhaSpeaker

बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं

Bihar Teachers Salary: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को दीपावली और छठ से पहले वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान में देरी पर जिम्मेदार#BiharTeachers,#DiwaliChhathSalary,#BiharNews

बड़ी खबर Darbhanga News! दरभंगा में सैकड़ों दुकानदारों की बेदखली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला

Darbhanga News: पटना हाईकोर्ट ने दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार के सैकड़ों दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी दुकानों को खाली कराने की प्रशासनिक कार्रवाई पर तत्काल रोक#DarbhangaNews,#PatnaHighCourt,#ShopkeepersRelief