spot_img

Darbhanga के सरकारी ज़मीन पर बाबूजी जरा संभल के चलना नहीं तो…Police से भी…अब राजस्व अधिकारी…पढ़िए बड़ी ख़बर, क्या है पूरा मामला?

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी | Darbhanga | कमतौल | दरभंगा जिले के ढढ़िया बेलबाड़ा पंचायत के रमौल में शुक्रवार को एक समुदाय के दर्जनों लोगों द्वारा जानबूझकर सरकारी सड़क जाम करने का मामला सामने आया है। जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने पुलिस पदाधिकारियों से धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

- Advertisement -

प्रशासन ने की कार्रवाई, 29 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज

राजस्व अधिकारी प्रवीण कुमार कर्ण ने 29 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो. मुख्तार और मो. मोती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

लाठी-डंडों के साथ सड़क अवरुद्ध, दो समुदायों में तनाव

शुक्रवार अपराह्न 4 बजे उपद्रवियों ने रमौल चौक को तीन तरफ से घेर लिया और आवागमन बाधित कर दिया।
आम लोगों को बलपूर्वक रोका गया, विरोध करने पर बदसलूकी की गई।
ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उपद्रवियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।
लाठी, डंडा और हॉकी स्टिक से लैस असामाजिक तत्व त्योहार मनाने से रोकने के लिए हिंसा की तैयारी में थे।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

पुलिस-प्रशासन की तत्परता से स्थिति काबू में

थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिला से पुलिस बल बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद हालात सामान्य किए गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों! मंगलवार सुबह 2 घंटे अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, जानिए क्यों कटेगी बिजली

एसडीपीओ ज्योति कुमारी पर हमला, दस्तावेज फाड़े

सदर टू एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा पहले से शांति समिति की बैठकें करवाई गई थीं और सुरक्षा के इंतजाम थे।
➡ जब वह घटना स्थल पर पहुंचीं, तो उपद्रवी हमला करने के फिराक में थे और सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया था।
एक हॉकी स्टिक पकड़ने के दौरान, एक महिला और 17-18 साल की लड़की ने उनके सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और उनकी कलम छीन ली।
एसडीपीओ के हाथों को पकड़कर उन पर हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति काबू में कर लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के लाल नीतीश झा ने NEET में फहराया परचम! गरीबी को हराकर बना डॉक्टर, जानिए कैसे मिली सफलता

गांव में पुलिस कैंप, निगरानी बढ़ी

📌 स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
📌 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
📌 पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के लाल की दिल्ली जाते वक्त बिहार संपर्क क्रांति से गिरकर मौत! आगरा में मिली लाश| 8 माह की मासूम बेटी का क्या होगा?

स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session बिहार विधानसभा में बंपर ऐलान! 7 नए कानून, TRE-4 शिक्षक भर्ती और पंचायत टैक्स | CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार ने सात महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षक भर्ती और पंचायत टैक्स पर बड़े ऐलान किए, ज#BiharVidhanSabha,#SamratChoudhary,#TeacherRecruitment

CM सम्राट का बिहार को बड़ा तोहफा: 2446 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र| जानिए – ऊर्जा ऑडिटोरियम समारोह में करोड़ों परिवारों को मुफ्त बिजली...

Samrat Chaudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2,446 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों के सुझाव पर सरकार ने 1 करोड़ 70 लाख परिवारों को 125 य#BiharNews,#SamratChaudhary,#Jeevika

बिहार के ग्रामीण इलाकों में होल्डिंग टैक्स लगेगा या नहीं? विपक्ष का जोरदार हमला, CM Samrat ने दिया सबसे बड़ा अपडेट!

Bihar Holding Tax: बिहार विधान परिषद में ग्रामीण होल्डिंग टैक्स को लेकर तीखी बहस हुई। विपक्ष ने इसे आर्थिक बोझ बताया, जबकि CM सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि गरीबों पर कोई नया टैक्#BiharHoldingTax,#SamratChoudhary,#BiharPolitics

Bihar CM Threat हड़कंप! बिहार के मुख्यमंत्री को खालिस्तानी समर्थक की जानलेवा धमकी, सचिवालय और CM आवास पर बम से हमले का अलर्ट

Bihar CM Threat: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तानी समर्थक ने CM आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की बात कही है, जिसके बाद#BiharCMThreat,#SamratChaudhary,#Khalistan