spot_img

Facebook Love Story | Darbhanga में Facebook जो ना कराए…अब Madhubani की Pooja Kumari’ के पति Ramesh Ram नहीं Anil Sahni हैं…हो गई Court Marriage

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी, कमतौल दरभंगा, दरभंगा देशज टाइम्स—Darbhanga में Facebook जो ना कराए…अब Madhubani की Pooja Kumari’ के पति Ramesh Ram नहीं Anil Sahni हैं…हो गई Court Marriage| दरभंगा के कमतौल में फेसबुक लव स्टोरी की बड़ी चर्चा है। आखिरकार, दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग की कोर्ट मैरिज जो कर ली। इतना ही नहीं, अपने बेटे को लेकर घर से भाग भी गई है।

- Advertisement -

फेसबुक प्रेम में पड़ी दो बच्चों की मां

दरभंगा के कमतौल मधवापुर में फेसबुक प्रेम में पड़ी दो बच्चों की मां, छोटे बेटे संग घर से भागकर शादी कर ली है। फेसबुक प्रेमी से कोर्ट मैरिज के बाद अब महिला ने फेसबुक प्रेमी संग बनाई नई जिंदगी बसा ली है। मां का फेसबुक पर इश्क चर्चा का विषय बना है। अब वह कोर्ट मैरिज कर ली है और खुद के लिए सुरक्षा मांग रही है। कहती है ,सूरत में मजदूरी करता है पति। पैसा भी नहीं भेजता। इस दौरान गांव में फेसबुक पर इश्क कर बैठी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्रावणी मेला: गंगेश्वर स्थान में अब रात 10 बजे तक ही कार्यक्रम, जानिए क्या बदला? | पढ़िए - दो दिन -सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूरा टाइम - टेबल

अब ससुराल से बेटे को वापस करने का दबाव

जिले के कमतौल से प्रेम-प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां ने फेसबुक पर मिले प्रेमी से कोर्ट मैरिज (Court Marriage) कर ली और अपने छोटे बेटे को लेकर घर से फरार हो गई। अब ससुराल वाले बेटे को वापस करने का दबाव बना रहे हैं, जबकि महिला ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान से लौट रहे थे, धरौरा-दरभंगा पथ पर दो भाइयों को हाईवा ने रौंदा! एक की ऑन द स्पॉट मौत, दूसरा गंभीर

पति की बेरुखी से टूट गया भरोसा

मामला कमतौल थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव का है। यहां की रहने वाली पूजा कुमारी की शादी मधुबनी जिले के राजनगर निवासी रमेश राम से हुई थी। रमेश सूरत में रहकर मजदूरी करता था और पूजा अपने सास-ससुर और बच्चों के साथ गांव में रहती थी।
पूजा का आरोप है कि बीते तीन वर्षों से पति ने खर्च के लिए पैसे भेजना भी बंद कर दिया, जिससे घरेलू विवाद बढ़ते गए। पति की लंबी गैरमौजूदगी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर पूजा ने नया रास्ता चुना।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भैंस चोरी का आरोपी दबोचा गया! पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दूसरे की तलाश

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर रचाई शादी

पति की बेरुखी के बीच पूजा की दोस्ती फेसबुक पर अनिल सहनी से हुई।
Falling in love via Facebook — दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी का फैसला किया और छोटे बेटे को साथ लेकर पूजा घर से भाग निकली। बाद में दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली।

अब ससुराल वाले बना रहे दबाव

पूजा के ससुराल पक्ष का कहना है कि वह बेटे को वापस लौटाए। दूसरी ओर, पूजा और अनिल ने प्रशासन से सुरक्षा (Demand for Security) की गुहार लगाई है।
पूजा का कहना है कि वह अपनी मर्जी से नए जीवन की शुरुआत कर रही है और उसे किसी भी तरह की धमकी न दी जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: लालू-तेजप्रताप अचानक एक मंच पर! क्या पक रही नई सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल! राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव लंबे समय बाद पटना में एक ही मंच पर दिखे, जिसने सबका ध्यान खींचा।#BiharPolitics,#LaluTejpratap,#RJD

जमालपुर में संदिग्ध हालत में मिली ट्रांसजेंडर सिपाही की लाश! IG ने खुद संभाली जांच की कमान, 3 मिनट के वीडियो में छिपा है...

Bihar Police Death: मुंगेर के जमालपुर में महिला ट्रांसजेंडर सिपाही अवंतिका सिंधु की संदिग्ध मौत के बाद बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। IG एस. प्रेमलता ने खुद जांच शुरू की ह#BiharPoliceDeath,#MungerNews,#AvantikaSindhu

गंगा का कहर: भागलपुर में बांध टूटा, 25,000 लोग बेघर होने के डर से भागे, 2008 की तबाही का खौफ! करोड़ों की फसलें पानी-...

Bihar Flood: भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से राघोपुर-शंकरपुर बांध का 200 मीटर हिस्सा ढह गया है। खरीक प्रखंड के 25 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट मे#BiharFlood,#KharikNews,#GangaRiver

Patna High Court Recruitment पटना हाईकोर्ट में निकली बंपर सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट्स को मिलेगा ₹1.42 लाख तक वेतन, ऐसे करें आवेदन!

Patna High Court Recruitment: पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और ₹1.42 लाख तक का आकर्षक वेतन पा स#PatnaHighCourt,#BiharJobs,#Recruitment2026