spot_img

विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, भ्रष्टाचार सब राम के भरोसे…

spot_img
- Advertisement -

विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, भ्रष्टाचार सब राम के भरोसे…

- Advertisement -

विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, भ्रष्टाचार सब राम के भरोसे…अमर ठाकुर, पोलिटिकल रिपोर्टर, नई दिल्ली देशज टाइम्स ब्यूरो। अयोध्या में फिर एक बार फिर से जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। जब से इस ड्रामा की पटकथा लिखी गई तब से देश में विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे गौण हो चुके हैं। हर जगह बस चर्चा है तो राम मंदिर की, अयोध्या की, राम के नाम पर राजनीति की। केंद्र में खुद को गैर-राजनीतिक संगठन बताने वाले लोग की ही सरकार है। ताज्जुब है कि यही लोग अपनी ही सरकार से मंदिर बनाने वाली बात का याद दिलाने के लिए अयोध्या में जमावड़ा लगाए हुए हैं। अब तो डिजिटल इंडिया का जमाना है, फोन कॉल भी काफी सस्ते हो चुके हैं। गैर-राजनीतिक संगठन की सरकार केंद्र व उत्तर प्रदेश में है। यहां तक की राष्ट्रपति भवन में भी इसी संगठन से जुड़े लोग बैठे हैं। उपराष्ट्रपति की कुर्सी पर भी इसी परिवार के लोग विराजमान हैं। जिस तरह से एक झटके में नोटबंदी का निर्णय लिया गया, तीन-तलाक पर अध्यादेश लाया गया, रात के बारह बजे घंटी बजाकर वस्तु व सेवाकर

- Advertisement -

विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, भ्रष्टाचार सब राम के भरोसे…

- Advertisement -

कानून लागू किया, क्या उसी तरह अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए भी निर्णय नहीं लिया जा सकता है? मगर तब देश के हिंदुओं को मालूम कैसे चलेगा कि संघ परिवार ने कठिन संघर्ष करके मंदिर की नींव रखवाई है। राम राजनीति के केंद्र में कैसे आएंगे? देश के मुसलमान तो यूं भी संघ से टकराने की राजनीतिक हैसियत खो चुका है और सेकुलरिज्म का झंडा उठाने वाले भी अपनी बचीखुची जमीन जनेऊ दिखाकर बचाने में लगे हैं। संघ आखिरकार अपने तथाकथित संघर्ष के लिए खलनायक किसे बनाए तो इसीलिए उसने नूरा-कुश्ती के लिए अपनी ही सरकार को चुन लिया है। गौर से इस ड्रामा को समझने की कोशिश करने पर इस खेल में फायदा इन्ही दोनों को है। साढ़े 4 वर्षों से सबका साथ, सबका विकास की बात कर शासन करने वाले विकास पुरुष मोदी से रामभक्त नाराज हैं। ज़ाहिर है, चुनावी मौसम में नाराज़ रामभक्त याद आए हैं। उन्हीं को साधने के लिए संघ अध्यादेश की हुंकार अपने संतों से भरवाएगा और उधर सरकार इसे पवित्र धर्मादेश की तरह ग्रहण करके धर्म का सम्मान करके दिखाएगी। इस तमाशे से कट्टर हिंदू खुश हो जाएगा और उसका भरोसा अपनी पार्टी में लौट जायेगा और संघ की धाक भी जमेगी ही। आज की तारिख का चुनाव भी बड़ी सोच-समझकर किया गया है। लोगों को राम के नाम पर भारी तादाद में इकट्ठा ना भी किया जा सका तो अयोध्या में पहले से जारी पञ्चकोसी यात्रा में पहुंची भीड़ को स्वयंसेवक बनाकर गिना दिया जा सकता है।

विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, भ्रष्टाचार सब राम के भरोसे…

इस गैर राजनीतिक धार्मिक कार्यक्रम के बाद एक और राजनीतिक संभावना उत्पन्न होती दिख रही है। अगर केंद्र सरकार संसद में राम मंदिर पर अध्यादेश लाती है तो चित भी भाजपा का होगा और पट भी। अगर अध्यादेश पर कांग्रेस चुप रही तो जीत मोदी जी की और अगर विरोध किया तो कांग्रेस को आसानी से हिंदू विरोधी साबित किया जाएगा। और इस तरह गर राजनीतिक संगठन संघ का राजनीतिक संगठन आसानी से अगला लोकसभा चुनाव जीत सकता है। कुछ जानकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी इसलिए ही टल रही है ताकि राम मंदिर की हांडी एक बार और राजनीतिक आग पर चढ़ाया जा सके। अगर लोकसभा चुनाव से पहले कोर्ट ने मंदिर बनानेवालों की पसंद का फैसला दिया तो इसका सारा श्रेय सरकार नहीं ले पाएगी और अगर फैसला पसंद का ना दिया तो सरकार ये ताने झेलेगी कि आखिरकार पहले ही कानून लाकर मंदिर बनाने में चूक क्यों की गई? गौर से देखा जाए तो संघ व भाजपा के लिए आदर्श स्थिति चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट में फैसला ना आना रहेगा। संघ व भाजपा बाहर ही एक मुसलमान विरोधी माहौल बनाकर राम के नाम पर 17वीं लोकसभा भी जीत सकती है।विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, भ्रष्टाचार सब राम के भरोसे…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt