BJP -RSS पर Congress के राजनीतिक तेवर खुलकर सामने आए ! Patna में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे| बोले- भाजपा की सरकारें चोरी से बनीं, EVM हटाओ, बैलेट पेपर लाओ | मोदी का बाप भी जाएगा
Bihar Congress News: पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 149वीं जयंती पर गरजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा और RSS पर बोला हमला, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल।
BJP -RSS पर Congress के राजनीतिक तेवर खुलकर सामने आए ! Patna में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे| बोले- भाजपा की सरकारें चोरी से बनीं, EVM हटाओ, बैलेट पेपर लाओ | मोदी का बाप भी जाएगा
Bihar Congress News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने देश भर में भाजपा की सरकारों को ‘चोरी से बनी’ हुई करार दिया। खरगे ने आगामी चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बजाय बैलेट पेपर के इस्तेमाल की जोरदार मांग की। पटना में रविवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री और ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 149वीं जयंती समारोह में उन्होंने यह बात कही।
पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में उस समय हंगामा मच गया, खुद खड़गे झल्ला गए जब उनके संबोधन के दौरान एक व्यक्ति ने यह कह दिया कि मोदी कहीं नहीं जाएगा। गुस्से और झल्लाहट में भड़के मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा , “मोदी का बाप भी जाएगा।”
इस बयान को बीजेपी और न्यूज चैनलों ने तुरंत लपक लिया।
खरगे ने मंच से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा दोनों को घेरा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘EVM हटाओ, बैलेट पेपर लाओ।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में जहां भी भाजपा की सरकार है, वह ‘चोरी से बनी हुई है’।
देश में जहां भी भाजपा की सरकार है, वह चोरी से बनी हुई है। EVM हटाओ, बैलेट पेपर लाओ।
- Advertisement -
इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे का स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा पर वोटों की चोरी का आरोप लगाती रही है। खरगे के इस बयान से एक बार फिर भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस के राजनीतिक तेवर खुलकर सामने आए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्याज और रोटी जैसी बुनियादी जरूरतों की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए राहत नहीं मिल रही, तो देश में ‘अमृत काल’ का दावा कैसे सही ठहराया जा सकता है?
- Advertisement -
श्रीबाबू जयंती से धार मिला कांग्रेस के संदेश को
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के बहाने कांग्रेस ने अपने राजनीतिक संदेश को और अधिक धार देने का प्रयास किया। पार्टी इस मंच का उपयोग करके अपने अगड़ा वोट बैंक को साधने की कोशिश में जुटी है। खरगे के इस बयान से बिहार की राजनीति में EVM और बैलेट पेपर को लेकर एक नई बहस छिड़ने की संभावना है, जो आगामी चुनावों में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकती है।
Bihar Police: नवगछिया पुलिस लाइन में दरोगा योगेश कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। शव के पास से एक नोट मिला है, जिसमें शादी को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का जिक्र
#BiharPolice,#NaugachiaNews,#DarogaDeath
Bihar Football: कमतौल में कपिलेश्वर एकादश और टाउन क्लब कमतौल के बीच नुमाइशी फुटबॉल मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। गोलकीपर बैजू कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। यह मैच ग्रामीण प्रतिभाओं को
#BiharFootball,#KamtoulSports,#RuralTalent
Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग देने के लिए गूगल एजुकेशन सहित 11 कंपनियों से करार किया है। अब कक्षा 6 से कंप्यूटर अनिवार्य होगा।
#BiharEducation,#TeacherTraining,#SmartClasses
Bihar Harsha Firing: अररिया के नरपतगंज में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जोगबनी की मुख्य पार्षद रानी या
#BiharHarshaFiring,#ArariaNews,#RohitYadav