spot_img

Madhubani Latest : Basuopatti Mystery Death | चानन में महिला को किसने मारा-खुदकुशी या हत्या? खुटौना सरकारी रायफल चोरी में नया क्या है? देखें VIDEO

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। खुटौना में अपराधियों ने BHG गार्ड के कमरे से खिड़की तोड़कर 2 सरकारी रायफल चुरा ली। इधर, ताजा यह है कि बासोपट्टी के चानन गांव में 35 वर्षीय विवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। ऐसे में, अब खुटौना अंचल गार्ड की सरकारी रायफल चोरी में नया क्या है? बासोपट्टी के चानन गांव में महिला को किसने मारा? यह बड़ा सवाल है।

- Advertisement -

मधुबनी के बासोपट्टी में विवाहिता का शव मिला

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बासोपट्टी थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला, इलाके में सनसनी। वारदात, जिला के बासोपट्टी थाना अंतर्गत डामु पंचायत के चानन गांव में सुबह 35 वर्षीय रिंकू देवी का शव उसके घर से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतका की पहचान संदीप शर्मा की पत्नी के रूप में की गई है, जो बाहर रहकर मजदूरी का कार्य करता है। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक होस्टल में पढ़ाई करता है

- Advertisement -

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआई मधु कुमार सिंह और एसआई प्रिया कुमारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया।

- Advertisement -

मौत पर सस्पेंस: आत्महत्या या साजिश?

स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग हत्या की साजिश की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर स्तर से जांच चल रही है। सभी बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है।

फुलपरास एसडीपीओ की अगुवाई में विशेष टीम

खुटौना थाना अंतर्गत खुटौना अंचल कार्यालय स्थित गार्ड रूम में प्रतिनियुक्त BHG (होम गार्ड) के कमरे के पीछे की खिड़की तोड़कर दो सरकारी रायफल चोरी कर ली गई है।

इस मामले में पुलिस हरकत में आ गई है और फुलपरास एसडीपीओ की अगुवाई में विशेष टीम द्वारा सात संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी की यह घटना गंभीर सुरक्षा चूक की ओर संकेत करती है, और हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation