spot_img

Sitamarhi-Darbhanga अब और करीब! 17 km रिंग रोड + फोरलेन = बिना जाम सफर

spot_img
- Advertisement -

अब सीतामढ़ी, दरभंगा और NH-527(C) को जोड़ेगा 17 किलोमीटर लंबा नया रिंग रोड। मधौल से बखरी तक बनेगा रिंग रोड, जिससे ट्रैफिक और हादसे होंगे कम…। सीतामढ़ी-दरभंगा अब और करीब! फोरलेन + रिंग रोड = बिना जाम सफर! 15 अगस्त से पहले नई सड़क की सौगात।DeshajTimes.com पर पढ़िए पूरी जानकारी…

- Advertisement -

सीतामढ़ी-दरभंगा को जोड़ेगा नया रिंग रोड और फोरलेन, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मुजफ्फरपुर\दरभंगा, देशज टाइम्स | दरभंगा-सीतामढ़ी समेत मुजफ्फरपुरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के चारों ओर 17 किलोमीटर लंबे रिंग रोड और मधौल-रामदयालु फोरलेन सड़क निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। सीतामढ़ी, दरभंगा और NH-527(C) की तरफ सफर अब और भी आसान होगा।

- Advertisement -

मधौल से दरभंगा फोरलेन तक जुड़ाव, NH-77 पर जाम से राहत

रिंग रोड का DPR फाइनल होकर NHAI को स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। यह रिंग रोड मधौल से दिघरा होकर दरभंगा फोरलेन से जुड़ेगा। NH-77 पर मधौल बाइपास की जाम और दुर्घटना की समस्या अब कम होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गजेंद्र नारायण झा का निधन... बेनीपुर की गरीब, गुरबों- वंचित वर्ग की सशक्त आवाज़ मौन... भरपाई मुश्किल!

रामदयालु तक बनेगा फोरलेन, टेंडर की प्रक्रिया शुरू

मधौल से रामदयालु चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी हैटेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा। यह सड़क मुजफ्फरपुर शहर को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगी।

चंदवारा पुल के फेज-1 और फेज-2 पर तेजी से काम

लंबे समय से प्रतीक्षित चंदवारा पुल का कार्य भी तेजी से चल रहा है। फेज-1 का निर्माण 15 अगस्त 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।फेज-2 की तैयारी भी प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है।

इस प्रोजेक्ट से होंगे ये लाभ:

शहर में जाम की समस्या कम होगी। सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर और NH-527(C) की ओर सफर आसान होगा। औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। विकास और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अगले कुछ घंटों के लिए Power Cut, जानिए कब और कहां प्रभावित होगी बिजली?

Jale Power Cut: अगर आप जाले या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं...

समस्तीपुर मंडल का कमाल: रेलवे के मैकेनिकल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल कीं रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां

समस्तीपुर मंडल: अगर आपको लगता है कि सिर्फ ट्रेन चलाना ही बड़ी बात है,...

Darbhanga News: बाइक चोरी गली -गली, आतंक की एक रात और तीन गांवों से गायब हुईं 3 गाड़ियां

बाइक चोरी: जाले थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ता...