जाले में सरकारी ज़मीन पर चला जेसीबी! अतिक्रमण हटाकर पंचायत भवन को मिली ज़मीन। सरकारी ज़मीन पर फूस की झोपड़ियां हटाई गईं – सीओ ने मौके पर दिखाई सख्ती। गर्री पंचायत में प्रशासन का बड़ा एक्शन! अतिक्रमित ज़मीन पर पंचायत भवन का रास्ता साफ। गर्री पंचायत में पंचायत भवन के लिए मिली ज़मीन – अतिक्रमण हटाने में पुलिस भी रही तैनात। सीओ वत्सांक की सख्ती – सरकारी ज़मीन खाली करवा संवेदक को सौंपी गई@जाले-दरभंगा,देशज टाइम्स।
जाले में पंचायत भवन निर्माण के लिए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, जेसीबी से ढहाए गए फूस के झोपड़े
जाले, देशज टाइम्स – गर्री पंचायत के वार्ड नंबर 5 में मंगलवार को सीओ वत्सांक के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह जमीन पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चिन्हित थी, जिस पर ग्रामीणों ने फूस के झोपड़े बना रखे थे।






जमीन की पैमाइश के बाद ऐसे हुई कार्रवाई?
सरकारी अमीन ने मौके पर जमीन का पैमाइश किया। मापी पूरी होते ही जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। ग्रामीणों के झोपड़ों को खाली कराकर हटाया गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारियों में
सीओ वत्सांक, आरओ प्रवीण कुमार कर्ण, स्थानीय पुलिस बल समेत अन्य शामिल थे।
जमीन का क्या होगा इस्तेमाल? रफ्तार बढ़ेगी
अतिक्रमण मुक्त की गई जमीन को पंचायत सरकार भवन बनाने वाले संवेदक को सुपुर्द कर दिया गया है। यह भवन बनने से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी और स्थानीय विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी।








