back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani में अपराधियों की खैर नहीं! एक दिन में Murder, Robbery, Liquor जब्ती का रिकॉर्ड@23 Arrested

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी में अपराधियों की खैर नहीं! एक ही दिन में गिरफ्तारी, जुर्माना और जब्ती का रिकॉर्ड। शराब-गांजा से लेकर हत्या तक – मधुबनी पुलिस ने मचाया आतंकियों में खौफ! मधुबनी पुलिस का मिशन बंधन! 23 अपराधी गिरफ्तार, हत्या-बलात्कार जैसे मामलों में बड़ी कार्रवाई।@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

मधुबनी पुलिस का विशेष अभियान: हत्या, लूट और शराब कारोबार के आरोपियों समेत 23 गिरफ्तार

मधुबनी में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! शराब माफिया, गैंगस्टर और वारंटी धरे गए। हत्या, लूट, डकैती में शामिल 23 अपराधी धराए! मधुबनी पुलिस का एक्शन मोड। धमाका ऑपरेशन! मधुबनी पुलिस ने 500 लीटर शराब और 13 किलो गांजा किया जब्त। मधुबनी पुलिस का बड़ा खुलासा – मोबाइल, बाइक, गांजा, शराब और कैश के साथ आरोपी गिरफ्तार।@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

मधुबनी पुलिस का विशेष अभियान: हत्या, लूट और शराब कारोबार के आरोपियों समेत 23 गिरफ्तार

मधुबनी, देशज टाइम्स| मधुबनी पुलिस ने गुरुवार को जिले में एक विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ की बड़ी कार्रवाई की है। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और शराब कारोबार जैसे संगीन मामलों में लिप्त 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली Craft Tourism Village की ऐतिहासिक सौगात, जितवारपुर बनेगा बिहार का पहला शिल्प-पर्यटन ग्राम, बदल जाएगी कलाकारों की तकदीर!

14 वारंट, 12 इश्तेहार और 108 समन का निष्पादन

पुलिस महानिदेशक, बिहार के निर्देश और पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कई पुराने मामलों को निपटाया गया। अभियान के तहत: 14 वारंट निष्पादित किए गए। 12 इश्तेहार की तामील की गई। 01 कुर्की की गई। 108 समन का निष्पादन किया गया।

अपराध से जुड़े आरोपी की गिरफ्तारी का ब्योरा

अभियुक्तों में शामिल हैं: 09 शराब तस्कर, 02 हत्या के प्रयास में शामिल आरोपी, 09 वारंटी अभियुक्त, 03 अन्य कांडों में शामिल आरोपी, कुल गिरफ्तारियां: 23।

शराब, गांजा और वाहनों की जब्ती

अभियान के दौरान अवैध सामग्रियों और वाहनों की भी बड़ी जब्ती हुई। इसमें, देशी/विदेशी शराब: 500.175 लीटर बरामद हुए। गांजा: 12.9 किलोग्राम, जब्त वाहन: 04 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन: 01, यातायात नियम उल्लंघन पर जुर्माना: ₹73,000 (44 वाहनों से वसूली) हुई।

#MissionBandhan के तहत लगातार कार्रवाई

#MissionBandhan के तहत राजनगर, हरलाखी, बिस्फी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया गया। इंदिरा भवन से अभियान की मॉनिटरिंग की गई और स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज... पढ़िए बड़े रैकेट का खुलासा

मधुबनी पुलिस की अपील

मधुबनी पुलिस ने कहा है कि अपराध और नशा कारोबार के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Divya Agarwal: अफवाहों को धता बताकर दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर पर लुटाया प्यार, बताई शादी की वजह!

Divya Agarwal News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी...

Darbhanga News: PNB से निकाले 49 हजार, Kusheshwar Asthan में केमिकल छिड़क उचक्कों ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Kusheshwar Asthan News: दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कुशेश्वरस्थान की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवालिया निशान...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर, रुपये की चिंताएं बरकरार

Forex Reserve: वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और रुपये में जारी गिरावट के बीच भारतीय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें