back to top
26 अगस्त, 2024
spot_img

Breaking Darbhanga | Dirty Naked Dance | निर्वस्त्र होकर 3 युवकों का स्कूल परिसर में अश्लील डांस, बरसाए छात्रों पर पत्थर, कुशेश्वरस्थान के स्कूल में 2 घंटे तक आतंक!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बाबा की नगरी दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी के एक स्कूल में अश्लीलता की जो वीडियो देशज टाइम्स के पास है वह सभ्य समाज को कतई नहीं दिखाया जा सकता। वजह है नंगा नाच… बड़ा बवाल। स्कूल में घुसे तीन शराबी! निर्वस्त्र होकर अश्लील डांस, शराबियों ने स्कूल को बना दिया रणभूमि! छात्रों पर पत्थरबाज़ी – बच्चों पर पत्थर, स्कूल में हंगामा! नशे में धुत 3 युवक अश्लील हरकत करते पुलिस ने पकड़ा। 2 घंटे तक स्कूल में आतंक! शराबियों ने रोड़े बरसाए, छात्र-छात्राएं घायल।@कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स।

कुशेश्वरस्थान के विद्यालय में शराबियों का उत्पात, तीन गिरफ्तार

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय औराही में सोमवार को शराब के नशे में तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। निर्वस्त्र होकर अश्लील हरकतें करने, ईंट-पत्थर बरसाने और छात्र-छात्राओं को घायल करने के आरोप में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है। इसमें, लक्ष्मण तांती (पिता – रामविलास तांती, निवासी – औराही), अनिल तांती (पिता – शंकर तांती), अमरजीत सदा (पिता – गुणेश्वर सदा) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi 27 को Darbhanga में, ट्रैफिक डायवर्जन –जानें कौन-से रास्ता रहेंगे बंद, कहां मिलेगी छूट?

घटना का विवरण

दोपहर करीब 1:30 बजे तीनों शराब के नशे में विद्यालय परिसर में घुस गए। उन्होंने ईंट-पत्थर से हमला किया और लगभग ढाई घंटे तक विद्यालय में हंगामा करते रहे। इस दौरान तीनों निर्वस्त्र होकर अश्लील डांस करते और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते रहे। लगातार रोड़े-पत्थर चलाने से कई छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए। स्थिति ऐसी थी कि शिक्षक व बच्चे डर से सहमे रहे और कोई रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

पुलिस की कार्रवाई

प्रधानाध्यापक सिद्धार्थ कुमार सिंह ने तुरंत थानाध्यक्ष अंकित चौधरी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शराबियों को हिरासत में ले लिया

थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया

थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि प्रधानाध्यापक के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इधर, घटना के बाद विद्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा।

जरूर पढ़ें

लहेरियासराय गुदरी बाजार में स्थाई बनाम फुटपाथ-बड़ा बवाल! लाठी-डंडे चले, मारपीट, लूटपाट-2 घंटे तक जाम

दरभंगा गुदरी बाजार में बवाल! गुदरी बाजार बना रणक्षेत्र! स्थाई बनाम फुटपाथ दुकानदार की...

बिरौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात! प्रथम हॉस्पिटल में खुला अत्याधुनिक Trauma OT! – सड़क हादसों, हड्डी के मरीजों को मिलेंगी बड़ी सुविधा, बाहर जाने...

बिरौल में बड़ी सौगात! प्रथम हॉस्पिटल का कमाल! बिरौल में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत...

बाढ़ शरणस्थली पर जुटे किसान, जमीन कागजात सुधार के लिए दिखी लंबी कतार

कुशेश्वरस्थान में किसानों के लिए बड़ी राहत! कुशेश्वरस्थान में किसानों की लंबी समस्या का...

2 खंडहर कमरे में 230 बच्चों की पढ़ाई! छत से टपकता पानी, दीवारें टूट रहीं-पढ़ाई या मौत का खेल?

2 कमरे में 230 बच्चों की पढ़ाई! दरभंगा का स्कूल बच्चों की जान से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें