spot_img

Darbhanga के बिरौल में ‘एरिया डोमिनेशन’ शुरू, दो दिन में 1 लाख से अधिक जुर्माना — असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नज़र

spot_img
- Advertisement -

आरती शंकर, बिरौल। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बिरौल पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

- Advertisement -

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से ही जिला बल और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

पुलिस की चेतावनी — “किसी भी असामाजिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई”

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी असामाजिक या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दिवाली-छठ पर आग का खतरा! दरभंगा अग्निशमन सेवा ने जारी किए कड़े नियम, जानें कैसे बचें?

उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर गश्ती की जा रही है, ताकि मतदाताओं में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य — जनता में भरोसा और कानून का संदेश

थानाध्यक्ष ने बताया कि फ्लैग मार्च का मकसद जनता को यह संदेश देना है कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अवैधानिक कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News घनश्यामपुर थाना में SDPO प्रभाकर तिवारी का अचानक आना! जानिए - SHO आलोक कुमार से क्या कहा | अब बदलेगी व्यवस्था?

पुलिस ने अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की पहचान शुरू कर दी है और चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान भी लगातार चल रहा है।

दो दिनों में एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से दो दिनों में एक लाख रुपये से अधिक जुर्माने की राशि वसूली गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल बने कांवर यात्रा पर निकले जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.आरके झा! किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम! | पढ़िए -आस्था और सेवा का अद्भुत संगम

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अब 12 लाख रुपए से चमकेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, जानें पूरी योजना

Bihar Anganwadi centers: बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 12 लाख रुपये की लागत से आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।

निर्दलीय MLC के पाला बदलते ही बिहार की राजनीति गरमाई, सदस्यता पर घमासान

Bihar independent MLC: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासी घमासान मच गया है। जन सुराज ने सदस्यता रद्द कराने के लिए अदालत जाने का ऐलान किया है।

बिहार के 40 लाख बच्चों की चमकी किस्मत, अब स्थानीय भाषाओं में होगी पढ़ाई! | पढ़िए -क्षेत्रवार – 1.20 करोड़ पुस्तकों की होगी छपाई

Bihar Education Department: बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 और 2 के 40 लाख बच्चों को स्थानीय भाषाओं में मुफ्त किताबें मिलेंगी। इस पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ऑडी की नई कूप-एसयूवी ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और इंजन की ताकत

Audi Q5 Sportback: ग्लोबल मार्केट में नई Audi Q5 Sportback से पर्दा उठ गया है। दमदार V6 इंजन, एडवांस OLED स्क्रीन और नए फीचर्स से लैस इस कूप-एसयूवी की पूरी डिटेल जानिए।