spot_img

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, जानिए कौन से शेयर चढ़े और कौन से गिरे

spot_img
- Advertisement -

मुंबई: शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार, 5 दिसंबर को शुरुआती सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50, गिरावट के साथ खुले, लेकिन जल्द ही हरे निशान में कारोबार करने लगे।

- Advertisement -

सुबह करीब 9:35 बजे तक, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 60 अंकों की तेजी के साथ 85,325 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 10 अंकों की उछाल के साथ 26,044 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले, सेंसेक्स 139.84 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 85,125.48 पर खुला था, जबकि निफ्टी 50, 33.95 अंक या 0.13% फिसलकर 25,999.80 पर खुला था।

- Advertisement -

शुरुआती कारोबार में टॉप गेनर और लूजर

- Advertisement -

बीएसई पर शुरुआती कारोबार में इटरनल, मारुति, कोटक बैंक और एचसीएल टेक जैसे शेयर टॉप गेनर में शामिल रहे। वहीं, रिलायंस, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जो टॉप लूजर रहे।

गुरुवार को बाजार में दिखी थी तेजी

गुरुवार, 4 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 158.51 अंक या 0.19% चढ़कर 85,265.32 पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी 47.75 अंक या 0.18% की बढ़त दर्ज की गई और यह 26,033.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन, गुरुवार को टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल बीएसई पर टॉप गेनर थे। दूसरी ओर, इटरनल, मारुति, कोटक बैंक, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर की सूची में थे। निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी 100 के शेयरों में मजबूती देखी गई थी। हालांकि, मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी बैंक लाल निशान में बंद हुए थे। गुरुवार को बीएसई पर 18 शेयर बढ़त के साथ और 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

(नोट: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। कृपया निवेश करने से पूर्व वित्तीय सलाहकार से अवश्य सलाह लें।)

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संस्कृत का महाकुंभ 2026: DM कौशल कुमार करेंगे उद्घाटन, 7 दिन तक गूंजेगी शास्त्र और संस्कृति की वाणी!

Bihar Sanskrit Week: दरभंगा में कामेश्वरसिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय 25 से 31 अगस्त 2026 तक संस्कृत सप्ताह समारोह का भव्य आयोजन कर रहा है। डीएम कौशल कुमार उद्घाटन सत्र के मुख्य#BiharSanskritWeek,#DarbhangaNews,#KSDSU

महिलाओं को मिली बड़ी राहत! पटना में दौड़ीं AC पिंक बसें, जानें रूट और किराया

Patna News: पटना में महिलाओं के लिए विशेष रूप से AC इलेक्ट्रिक पिंक बस सेवा शुरू हो गई है। प्रधान मंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इन बसों का परिचालन हो रहा है। जानें इनके रूट#PatnaNews,#PinkBus,#BiharTransport

Bihar Exam Reform बिहार में अब पेपर लीक की हिम्मत नहीं करेगा कोई! सरकार का बड़ा फैसला| 5 सदस्यीय परीक्षा सुधार विशेषज्ञ समिति का...

Bihar Exam Reform: बिहार सरकार ने परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है, जो तीन महीने में पेपर लीक और नकल पर लगाम लगाने के लिए#BiharExamReform,#PaperLeak,#BiharNews

दरभंगा एयरपोर्ट से बड़ी खबर: 12 फ्लाइटें तय समय पर, मुंबई की एक उड़ान रद्द, पर यात्रियों को नहीं हुई दिक्कत!

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रविवार को 12 विमानों का परिचालन सामान्य रहा। मुंबई की एक फ्लाइट रद्द हुई, लेकिन पहले से सूचना मिलने के का#DarbhangaAirport,#BiharFlightNews,#TravelUpdate