spot_img

बहेड़ी पीएचसी को लग गई बीमारी..

spot_img
- Advertisement -

बहेड़ी पीएचसी को लग गई बीमारी..

- Advertisement -

बेनीपुर, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ी पीएचसी बीमार है। सात सालों से रोगी कल्याण समिति का गठन नहीं हुआ है। एक्स रे मशीन खराब पड़ी है। सफाई नदारद है। ऐसे में क्या खाक मरीजों का इलाज हो पाएगा। यह बात जिला परिषद सदस्य सह लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष राम कुमार झा बब्लू ने कही। श्री बब्लू बुधवार को बहेड़ी पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान निरीक्षण में स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कहीं भी स्थनीय

- Advertisement -

बहेड़ी पीएचसी को लग गई बीमारी..

- Advertisement -

जनप्रतिनिधियों के नाम का बोर्ड नहीं दिखा जबकि इस संबंध में सिविल सर्जन ने चौबीस जुलाई को ही पत्र निर्गत कर चुके हैं। हद यह कि जब निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि यहां वर्ष 2011 से ही रोगी कल्याण समिति भंग है। एक्सरे सेवा बंद पाया गया।पीएचसी में कही भी सफाई नहीं दिखी। मौके पर राम कुमार झा बब्लू ने देशज टाइम्स को बताया कि पूरे मामले को लेकर सिविल सर्जन के पास जाएंगे। उन्हें यहां की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिप सदस्य गीता देवी ,गोपाल भगत, बहेड़ी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी डी महतो सहित दर्जनों ग्रामीण व अन्य मौजूद थे।

बहेड़ी पीएचसी को लग गई बीमारी..

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis