spot_img

Darbhanga News: महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला ‘आशिक’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, चार महीने से चल रहा था फरार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: कैमरे की एक क्लिक किसी की इज़्ज़त उतार सकती है, तो कानून का एक हथौड़ा गुनहगारों को उनकी सही जगह भी दिखा सकता है। दरभंगा में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक महिला को बदनाम करने वाले युवक को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मामला लगभग चार महीने पुराना है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए हैं। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार काफी परेशान था। यह मामला साइबर क्राइम की गंभीरता को भी दिखाता है, जहां किसी की निजी जिंदगी को सरेआम कर दिया जाता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी थी।

- Advertisement -

आरोपी की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पुनाहुर निवासी रामसुंदर यादव के रूप में की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही रामसुंदर फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट का कड़ा फैसला: अपहरण और जानलेवा हमला के मामलों में 'जमानत याचिका खारिज', कई आरोपियों को झटका

देर रात घर से हुई गिरफ्तारी

महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि उन्हें आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर रविवार की देर रात रामपुर पुनाहुर स्थित उसके घर पर दबिश दी और उसे धर दबोचा। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1, लेकिन आखिरकार वह कानून के शिकंजे में आ ही गया।

थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि आरोपी रामसुंदर यादव को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस घिनौने काम में कोई और भी शामिल था या नहीं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: सुल्तानगंज अफसर गोलीकांड: CID के DIG जयंत कांत ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पढ़िए रामधनी की पत्नी उप सभापति नीलम देवी और...

सुल्तानगंज गोलीकांड: भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए गोलीकांड मामले में नया मोड़ आ गया...

Darbhanga News: बड़ा प्रशासनिक बदलाव Sanskrit University Registrar डॉ. दिनेश झा बने दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

Sanskrit University Registrar: दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव...

Bihar News: दिल्ली में बिहार के डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या का सच आया बाहर, गोली क्यों और कैसे चली? पढ़िए Bihar...

डिलीवरी बॉय की हत्या: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की...