spot_img

निराशा में फूटा आशा का गुस्सा, प्रदर्शन, हड़ताल

spot_img
- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह, केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। पंद्रह सूत्री मांगों के समर्थन में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में तैनात आशा,  ममता व कुरियर शनिवार को बेमियादी प्रदर्शन पर चले गए। उन सभी के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर जहां प्रतिकूल प्रभाव पड़ा वहीं टीकाकरण कार्य पूर्णतः बाघित रहा। इस दौरान हड़तालियों ने बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से संचालित आशा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के मुख्य द्वार के सामने धरना दिया। वहीं मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। धरना स्थल पर उमा देवी की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष व प्रखंड शाखा केवटी-रनवे इकाई के मंत्री रामतपेश्वर यादव ने मांगों की पूर्ति पर बल दिया। साथ ही हड़तालियों की समस्याओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। सभा को कोरियर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शाही, अनिता दास, लीलावती देवी, सुनीता देवी, चंद्रप्रभा देवी, रेणू झा, दुर्गा देवी, सरिता देवी, रेणू चौधरी, राघा देवी सहित कई ने संबोधित किया।निराशा में फूटा आशा का गुस्सा, प्रदर्शन, हड़ताल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews

Bihar में 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख पार, क्या साल के अंत तक ₹1.60 लाख होगा? खरीदने से पहले जानें |सोने-चांदी के दामों में...

Patna Gold Price: पटना में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 12 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जबकि चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर प#PatnaGoldPrice,#GoldSilverRate,#BiharNews

मुजफ्फरपुर NH-27 पर बड़ा हादसा टला! धू-धू कर जली चलती बस से 35 यात्रियों को बचाने वाला हीरो ड्राइवर! आप भी कहेंगे वाह!

Muzaffarpur Bus Fire: मुजफ्फरपुर के बरजी ओवरब्रिज पर चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से 35 यात्रियों की जान बच गई, कोई हताहत नहीं हुआ।#MuzaffarpurBusFire,#BiharNews,#NH27Accident