spot_img

Islamabad Blast: दरभंगा के सिंहवाड़ा में ‘पेमेंट’ के लिए आया पाकिस्तानी फोन… और दहल उठा इस्लामाबाद… बम प्लांट कर दिया है पेमेंट कीजिए! जानें क्या कहा सिंहवाड़ा के कारोबारी को

spot_img
- Advertisement -

Islamabad Blast: सरहद पार से आई एक फोन कॉल ने बिहार के दरभंगा में सनसनी फैला दी, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की राजधानी धमाके की गूंज से दहल उठी। यह मामला किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है, जहां एक अनजान फोन कॉल के तार सीधे तौर पर एक दहला देने वाली घटना से जुड़ते दिख रहे हैं।

- Advertisement -

Islamabad Blast का क्या है दरभंगा कनेक्शन?

बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा निवासी कारोबारी अंजय कुमार के पास पांच फरवरी को एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने सीधे कहा, “आपके कहने के अनुसार बम प्लांट कर दिया है। मेरा पेमेंट भेज दीजिए।” इस बात से हैरान अजय ने जब पूछा कि वह कौन और कहां से बोल रहा है, तो जवाब मिला- “पाकिस्तान से”। अंजय कुमार ने तुरंत स्पष्ट किया कि वह बिहार के दरभंगा से बोल रहे हैं, जिसके बाद फोन काट दिया गया। इस रहस्यमयी कॉल ने अजय को चिंता में डाल दिया और उन्होंने बिना देर किए सिंहवाड़ा थाने में आवेदन देकर उस मोबाइल नंबर की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। हैरत की बात यह है कि इस फोन कॉल के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान में एक भीषण विस्फोट की खबर सामने आई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

जानिए क्या है फोन पर संवाद…

जानिए क्या है फोन पर संवाद… आपके निर्देशानुसार मैंने बम को जगह पर रख दिया हूं। समय पर ब्लास्ट हो जाएगा। हमने जो काम किया है उसका रुपया मेरे खाते में भेजें। जब भारतीय व्यक्ति ने पूछा कि कॉल कहां किए हो तो वह बोला पाकिस्तान में किया हूं। जैसे हीं उन्होंने बताया कि हम भारत देश के बिहार राज्य के दरभंगा जिला से बोल रहे हैं। सुनते हीं वह व्यक्ति मोबाइल को काट दिया। कुछ देर के लिए दरभंगा के रहने वाले व्यक्ति असमंजस में पड़ गए। स्थानीय लोगों से वार्ता करने के बाद थाना को आवेदन दिया। उक्त बातें पाकिस्तान के रहने वाले किसी व्यक्ति ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वर्गीय विश्वनाथ राय के पुत्र अंजय कुमार को कॉल कर जानकारी दी। अजय कुमार दोपहर में व्यवसाय एवं साख लिमिटेड के कार्यालय में बैठे हुए थे इस दौरान किसी व्यक्ति ने कॉल कर जानकारी दी। पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर में कॉल आने के कुछ देर बाद बम ब्लास्ट होने से कई लोगों की मौत हो गई है। अंजय कुमार के द्वारा सिंहवाड़ा थाना में आवेदन दिया है साथ हीं ऑडियो भी उपलब्ध कराया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

सदर एसडीपीओ 2 ने भी पुष्टि करते

जानकारी के अनुसार थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। सदर एसडीपीओ 2 ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामला अंतरराष्ट्रीय है ऐसी स्थिति में दरभंगा के टेक्निकल सेल सहित पटना मुख्यालय को भी सूचना दी गई है। मामले को लेकर गंभीरता से तहकीकात की जा रही है।

जुमे की नमाज के दौरान धमाका, चारों तरफ मौत का तांडव

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक शक्तिशाली धमाके से थर्रा उठी। यह भीषण विस्फोट तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में ठीक उस समय हुआ जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और चारों ओर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भयावह घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल फौरन मौके पर पहुंचे और राहत कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इस्लामाबाद में आपातकाल की घोषणा कर दी है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

जांच में जुटी एजेंसियां, अस्पतालों में आपातकाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद घटनास्थल पर हर तरफ मलबा बिखरा था और लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन एजेंसियां हर पहलू से इसकी जांच कर रही हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। घायलों को इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और सीडीए जैसे बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन सभी चिकित्सा सुविधाओं में आपातकाल लागू कर दिया गया है और डॉक्टरों की टीमें घायलों के इलाज में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। यह घटना एक बार फिर पाकिस्तान में सुरक्षा की गंभीर चुनौतियों को उजागर करती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics