spot_img

Darbhanga News: डिप्टी-मेयर नाजिया हसन ने गुस्से में दिया धक्का, ताश के पत्तों की तरह ढह गई 1.85 करोड़ की सरकारी दीवार, पढ़िए…इतना टूटा हूं के, छूने से, बिखर जाऊंगा…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी इमारतें अक्सर कागज़ के महल की तरह ढह जाती हैं। दरभंगा में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जब उप-मेयर के एक ही धक्के से लाखों की लागत से बन रही दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे निर्माण कार्य में हो रही धांधली की पोल खुल गई। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News: घटिया सामग्री देख भड़कीं उप-मेयर, हाथ से गिरा दी दीवार

मामला दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बीके रोड का है, जहां नगर निगम की ओर से 1 करोड़ 85 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से 74 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। इसी सूचना पर दरभंगा की उप-मेयर नाजिया हसन खुद मौके पर निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि महज चार दिन पहले जोड़ी गई दीवार बिल्कुल कमजोर थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जब उन्होंने दीवार की ईंटों और प्लास्टर को हाथ से छुआ तो वह झड़ने लगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

निर्माण की ऐसी लचर गुणवत्ता देखकर उप-मेयर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने मौके पर मौजूद कनीय अभियंता को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने गुस्से में दीवार को हाथ से धक्का दिया और पूरी दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साफ है कि सरकारी योजनाओं में निर्माण में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

कनीय अभियंता को लगाई कड़ी फटकार

दीवार गिराने के बाद उप-मेयर नाजिया हसन ने कनीय अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के पैसे की इस तरह बर्बादी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “यह जनता के खून-पसीने की कमाई है, जिसे आपलोग लूट रहे हैं। इस तरह का काम शर्मनाक है।” उन्होंने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने और घटिया सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने साफ कहा कि अगर काम सही तरीके से नहीं हुआ तो वह चुप नहीं बैठेंगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

गड़बड़ी साबित होने पर आंदोलन की चेतावनी

उप-मेयर ने पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जांच में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो वह इस मामले को उच्च स्तर तक लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह इसके खिलाफ आंदोलन भी करेंगी ताकि जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में हो रहे किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस घटना के बाद निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO