spot_img

बूथ अभियान की ओर चला नीतीश का तीर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला जदयू के प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड प्रभारियों की संयुक्त बैठक विधानसभा स्तरीय सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को किलाघाट में जिलाध्यक्ष सुनील भारती की अध्यक्षता में हुई। मौके पर श्री भारती ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर आठ दिसंबर से प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत जो कार्यक्रम आयोजित हैं उसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता रूपरेखा को समझें। इसमें  विधानसभा के कार्यक्रम में उक्त विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्व विधायक ,विधान पार्षद ,पूर्व प्रत्याशी ,राज्य परिषद सदस्य, जिला अध्यक्ष ,जिला संगठन प्रभारी, प्रखंड प्रभारी व प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष व पंचायत प्रभारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से भेजे गए प्रशिक्षक के रूप में कामाख्या नारायण सिंह बेनीपुर, अलीनगर कुशेश्वरस्थान गौड़ाबौराम व अशरफ अंसारी केवटी, जाले, हायाघाट, बहादुरपुर, ग्रामीण व दरभंगा शहर विधानसभा में भाग लेंगे। वहीं, कार्यक्रम के मकसद पर विस्तार से चर्चा की। जिला संगठन प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीड होते हैं। विधानसभा स्तरीय सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान कार्यक्रम के आयोजन का मकसद है कि संगठन पंचायत के हर एक बूथ तक तक बूथ तक तक पार्टी मजबूत बने ताकि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में जदयू बिहार में अपनी प्रभावशाली भूमिका निभा सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जितने भी विकास कार्य किए हैं व समाज के प्रत्येक वर्गों के लिए जो भी विकास की योजनाएं चलाई जा रही हैं उसे आम आवाम के घरों पहुंचाएं।‌बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर खां रूमी, शंभुनाथ झा, गंगा प्रसाद सिंह, कन्हैया प्रसाद साह, प्रदीप महतो, धीरेंद्र कुमार सिंह ,कीर्ति मोहन झा, कैलाश ठाकुर, सरफे आलम ,शशिकांत साह, विपिन कुमार,राकेश कुमार,राजेंद्र राम,अखिलेश सिंह ,विनोद मिश्र, अहमद रेजा बबलू, राजकुमार राय, पप्पू चौधरी, राजेश कुमार ,मुजफ्फर इमाम, ईश्वर मंडल ,मिथिलेश राय, रमेश प्रसाद निराला, मनोज सहनी, बृजेश सिंह ,बाबर हुसैन, मनोज कुमार सुधांशु, सच्चिदानंद झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

बूथ अभियान की ओर चला नीतीश का तीर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir