spot_img

बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना को मिल गए 50 लाख और चमचमाती कार, अफवाहों पर तोड़ा सस्पेंस!

spot_img
- Advertisement -

Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है, जब खुद अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी और सच सामने रखा है।

- Advertisement -

बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना को मिल गए 50 लाख और चमचमाती कार, अफवाहों पर तोड़ा सस्पेंस!

Bigg Boss 19: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद से ही इसके विजेता गौरव खन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सुर्खियां बटोर रही थी। यह दावा किया जा रहा था कि गौरव खन्ना को अभी तक उनकी जीत की प्राइज मनी और चमचमाती कार नहीं मिली है। लेकिन अब इन सभी खबरों को गौरव खन्ना ने सिरे से खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि उन्हें 50 लाख रुपये और कार दोनों मिल चुकी है।

- Advertisement -

गौरव खन्ना ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो घूम रहा था, जिसमें उन्होंने प्राइज मनी न मिलने की बात कही थी, वह पुराना है। इसी वीडियो के वायरल होने की वजह से यह चर्चा तेज हो गई थी कि आखिर बिग बॉस 19 जीतने के बाद भी गौरव को उनका इनाम क्यों नहीं मिला है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

बिग बॉस 19: गौरव खन्ना ने खोली वायरल वीडियो की सच्चाई

इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि लोगों ने शो के मेकर्स और चैनल पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। अब गौरव खन्ना ने खुद इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि यह वायरल वीडियो उनके एक महीने से भी ज्यादा पुराने व्लॉग का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “जो वीडियो वायरल हो रही है, वह मेरे पुराने इंटरव्यू की है और वो व्लॉग एक महीने से भी काफी पहले शूट किया गया था। उसके बाद तो मुझे बिग बॉस 19 जीतने की पूरी पेमेंट मिल गई है।”

एक्टर ने आगे बताया, “इस बात को खूब बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। यह एक व्लॉग का हिस्सा है, जिसे लगभग 40 दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था, जब मैं सर्दियों में अपने होमटाउन गया था। लेकिन इसे कुछ समय पहले रिलीज किया गया, इसलिए लोगों को लगा कि यह एक नई रिकॉर्डिंग है। ऐसा नहीं है।”

अफवाहों पर लगाई लगाम, गौरव ने की रिक्वेस्ट

गौरव ने सभी से अनुरोध किया है कि वे इस पर बेवजह की कंट्रोवर्सी क्रिएट न करें, क्योंकि यह मामला काफी पहले ही सुलझ चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी प्राइज मनी मिल चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि टीवी इंडस्ट्री में पेमेंट में थोड़ा समय लगता है, जिसे उन्होंने अपने व्लॉग में भी बिना किसी पर आरोप लगाए स्पष्ट रूप से बताया था। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

गौरव खन्ना ने कहा, “इस बीच, मुझे मेरी प्राइज मनी मिल चुकी है। साथ ही, टीवी में समय लगता है, जिसके बारे में मैंने ब्लॉग में क्लियरली बताया है, बिना किसी पर आरोप लगाए। इसलिए प्लीज इसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें।” यह खबर उन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगाती है, जो बिग बॉस 19 के विनर की प्राइज मनी को लेकर चल रही थीं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

10वीं की परीक्षा से पहले छात्रों को 2 घंटे का इंतजार! दरभंगा के इस स्कूल में क्यों नहीं थे कमरे?

Bihar School Exam: दरभंगा के जाले स्थित उत्क्रमित प्लस-टू स्कूल में 10वीं की वार्षिक परीक्षा कमरों की कमी के चलते 2 घंटे देर से शुरू हुई। छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है,#BiharNews,#DarbhangaEducation,#SchoolExamDelay

दरभंगा में रोटरी क्लब का अद्भुत काम! एक साथ मनाए डॉक्टर्स-CA डे, सैकड़ों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

Darbhanga News: दरभंगा में रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स डे, सीए डे और वृक्षारोपण के साथ मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। समाज सेवा के इस कदम से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।#DarbhangaNews,#RotaryClubDarbhanga,#CommunityService

बड़ी खबर! दरभंगा की पुरानी रैयाम चीनी मिल फिर होगी गुलजार, DM ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला

Bihar Sugar Mill: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रैयाम चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरुद्धार के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। यह क#BiharSugarMill,#DarbhangaNews,#IndustrialDevelopment

DARBHANGA के केवटी में बड़ा बदलाव! नए बीडीओ-सीओ की एंट्री, आपकी सरकारी सेवाओं पर क्या होगा असर?

Darbhanga BDO CO Transfer: दरभंगा के केवटी प्रखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने नए बीडीओ और सीओ की नियुक्ति की है, जबकि पुराने अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।#BiharNews,#DarbhangaNews,#AdministrativeReshuffle