spot_img

भागलपुर में चोर की शामत! ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा, फिर क्या हुआ?

Bihar Crime News: लोदीपुर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने सरकारी सामग्री चुराते एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा। गुस्साई भीड़ ने उसे खंभे से बांधकर पीटा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण आजिज आ चुके हैं। हर दिन नशे की लत पूरी करने के लिए युवा बकरियां, खस्सी या अन्य सामान चुरा रहे हैं। इसी क्रम में आज सुबह ग्रामीणों ने एक नशेड़ी चोर को रंगे हाथ पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

- Advertisement -

जिछो गांव के वार्ड 8 निवासी शेखर की खस्सी कुछ दिन पहले ही चोरों ने रस्सी काटकर फोर-व्हीलर में लादकर चुरा ली थी। इस तरह की वारदातों से लोगों में भारी रोष है। आज तड़के सुबह करीब 5.30 बजे टोल प्लाजा के पास ग्रामीणों ने एक चोर को सरकारी सामग्री (बिजली के खंभे का लोहा और एल्यूमीनियम) के साथ देखा। चोर बाइपास मुख्य सड़क पर अन्य गाड़ियों में भी ताक-झांक कर रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर नगर निगम में सन्नाटा: कर्मचारी गायब, लोग हैरान! जानें क्यों पड़े हैं खाली दफ्तर?

ग्रामीणों ने पहले पीटा, फिर खंभे से बांधा

चोर को देखते ही ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। सबसे पहले गुस्साई भीड़ ने उस नशेड़ी चोर पर हाथ साफ किया। पिटाई के बाद उसे एक बिजली के खंभे से बांध दिया गया। पकड़े गए चोर की पहचान जिछो निवासी स्वर्गीय छतीश यादव के बेटे रौशन यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बेटियों की शक्ति! Bhagalpur के इस अनुमंडल में 84 स्कूलों में एक साथ 'बाल विवाह' के खिलाफ महाअभियान

पुलिस का बयान: आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर लोदीपुर थाना अध्यक्ष ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जैसे ही उन्हें लिखित शिकायत मिलेगी, उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने पुलिस से अपील की है कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में भोपाल पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! इंजीनियर का छपरा में चलता था ‘ATM लूट का ट्रेनिंग कैंप’, पढ़िए – कैसे पकड़ा...

Bihar ATM Fraud: बिहार में एटीएम धोखाधड़ी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मास्टरमाइंड सीनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है, जिसने छपरा में ठगी#BiharATMFraud,#MuzaffarpurCrime,#EngineerArrested

समस्तीपुर RPF की बड़ी चूक: हवालात से शराब तस्कर फरार, विभाग ने लिया एक्शन, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड!

Samastipur RPF: समस्तीपुर में रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी चूक सामने आई है। हाजत में बंद दो शराब तस्कर छत का एल्बेस्टस तोड़कर फरार हो गए। इस गंभीर लापरवाही के बाद एक सब-इंस्पेक्टर#SamastipurNews,#BiharPolice,#RPFSuspension

Vietnam Boat Accident वियतनाम में बड़ा हादसा: नाव पलटने से 15 भारतीयों की दर्दनाक मौत, 21 बचे सुरक्षित

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु-क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 को बचाया गया। इनमें स#VietnamBoatAccident,#IndianTourists,#PhuQuocIsland

बड़ी खबर! बिहार में अब 75 साल से ऊपर के बुजुर्ग घर बैठे करा सकेंगे अपनी जमीन की रजिस्ट्री, CM सम्राट ने किया ऐलान

Bihar Digital Land Registration: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली में 'डिजिटल निबंधन प्रणाली' का शुभारंभ किया। अब 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग घर बैठे जमीन का निबंधन करा सकेंगे, जिससे प्रक्#BiharNews,#DigitalBihar,#SamratChoudhary