spot_img

अक्षय कुमार का छलका दर्द: कैनेडियन पासपोर्ट पर पहली बार दिया ऐसा बयान, ट्रोलर्स की बोलती बंद!

spot_img
- Advertisement -

Akshay Kumar News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार हमेशा अपनी फिल्मों और देशभक्ति को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन एक चीज़ जो उन्हें लगातार ट्रोलिंग का शिकार बनाती रही है, वह है उनका कनाडाई पासपोर्ट विवाद। अब जाकर खिलाड़ी कुमार ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर उन्होंने विदेशी नागरिकता क्यों ली थी।

- Advertisement -

अक्षय कुमार का छलका दर्द: कैनेडियन पासपोर्ट पर पहली बार दिया ऐसा बयान, ट्रोलर्स की बोलती बंद!

अक्सर अपनी देशभक्ति फिल्मों के कारण सराहना बटोरने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 2023 से पहले कनाडाई पासपोर्ट होने के कारण लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहे हैं। लोग उन्हें तरह-तरह की बातें कहते रहे हैं, लेकिन अब इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंडिया टुडे के एक इवेंट के दौरान खुलकर बताया कि आखिर उन्होंने कनाडाई पासपोर्ट क्यों लिया था और क्या वे ‘कैनेडियन’ कहे जाने की वजह से देशभक्ति फिल्में कर रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शेखर सुमन ने खोल दिए राज: 'राजनीति में आना मेरी सबसे बड़ी गलती थी', कांग्रेस पर भी दिया बड़ा बयान, 24 घंटे में बीजेपी से आउट क्यूं? जानिए...

अक्षय कुमार ने बताया 16-17 फ्लॉप फिल्मों का दर्द

अक्षय कुमार ने इन सभी सवालों पर बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, ‘मैं जो भी काम करता हूं, अपनी छवि बनाने के लिए नहीं करता हूं। मैं बहुत काम करता हूं, लेकिन देशभक्त की इमेज बनाने के लिए काम नहीं करता हूं। मैं काम करता हूं क्योंकि मुझे जो लगता है, मैं वो कर लेता हूं।’

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शेखर सुमन ने खोल दिए राज: 'राजनीति में आना मेरी सबसे बड़ी गलती थी', कांग्रेस पर भी दिया बड़ा बयान, 24 घंटे में बीजेपी से आउट क्यूं? जानिए...

इसी दौरान अक्षय ने अपने कनाडाई पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया, ‘वैसे तो मैं ये पहले कई बार कह चुका हूं कि हां, कैनेडियन मेरा पासपोर्ट था… क्योंकि मेरी लाइफ में एक ऐसा दौर भी आया था, जब लगातार 16-17 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। काम तो था मेरे पास, लेकिन बस 3-4 फिल्में ही बची हुई थीं। ऐसे में मैं सोच रहा था कि क्या करूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हमारे देश से बाहर जाकर लोग काम नहीं करते, तो मुझे भी कनाडा में काम मिल रहा था। मैंने वहां छोटा सा बिजनेस करने का प्लान बनाया था। उसी दौरान मुझे पासपोर्ट मिल गया। उसके बाद कमाल की बात ये हुई कि जो फिल्में मेरी रिलीज होने वाली थी, वो तीनों हिट हो गईं। उसके बाद मुझे काम मिलने लग गया। मैंने अपने दोस्त से कह दिया कि अब मैं नहीं आऊंगा, इंडिया में ही रहूंगा। इस बीच मैं भूल गया और मेरे लिए बस वो एक कनाडाई पासपोर्ट ही था। मैंने इतना नहीं सोचा।’ आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

यह भी पढ़ें:  शेखर सुमन ने खोल दिए राज: 'राजनीति में आना मेरी सबसे बड़ी गलती थी', कांग्रेस पर भी दिया बड़ा बयान, 24 घंटे में बीजेपी से आउट क्यूं? जानिए...

देशभक्ति की छवि पर अक्षय कुमार का बेबाक बयान

अक्षय कुमार ने अपनी देशभक्ति फिल्मों को लेकर उठने वाले सवालों पर भी साफगोई से जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी इमेज को बनाने के लिए फिल्में नहीं करते, बल्कि जो उन्हें सही लगता है, वही करते हैं। उनके इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि ट्रोलर्स को उनका जवाब मिल गया होगा। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें: मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice

ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

Anand Bhadauria: सीतापुर में अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर देख सपा सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।#AnandBhadauria,#SitapurNews,#SamajwadiParty

जब बेटे का नाम आया लिस्ट में…: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के राढ़ी गांव के मृत्युंजय कुमार ने बीपीएससी परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। उन्हें 1310वां रैंक मिला है, जिससे इलाक#BiharNews,#DarbhangaNews,#BPSCResult

IPS काम्या मिश्रा ने क्यों छोड़ी नौकरी? ‘घास की अंगूठी’ से हुई थी शादी, अब पटना में करेंगी ये बड़ा काम!

Kamya Mishra: बिहार कैडर की पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने की असली वजह पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया, साथ ही भ#KamyaMishra,#BiharPolice,#IPSOfficer