spot_img

नौ दिन, मकसद एक, जनकल्याण, दरभंगा का उत्थान…जय श्यामा

spot_img
- Advertisement -

नौ दिन, मकसद एक, जनकल्याण, दरभंगा का उत्थान…जय श्यामा चंदन पांडेय, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। श्रीरमेश्वरी श्यामा मंदिर में श्यामा नामधुन नवाह यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यज्ञ वेदी पर पूर्णाहुति की प्रक्रिया के बीच  हवन, जप, नामधुन से पूरा परिसर गूंजता रहा, ‘जय श्यामा माई श्यामा माई श्यामा माई जय श्यामा माई। मंत्र का अहर्निश जयघोष समाप्ति का कुछ घंटा ही रह गया है लेकिन श्रद्धालुओं के मन में अब भी नवाह में उपस्थित होने की भावना प्रबल बनी हुई है। मौके पर श्यामा मंदिर में भोजन करती कन्याओं के पैर छूने भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं, श्यामा मंदिर में पूजा- अर्चना करते श्रद्धालुओं का दिल झूम उठा था। जानकारी के अनुसार, महाराजा रमेश्वर सिंह की चिता पर माता सीता स्वरूपा मां श्यामा सदाशिव के साथ विराजमान हैं। वहीं, उनके दाहिने भाग में महाकाल व बाएं में बटुक और गणेश हैं। मां श्यामा की विशाल प्रतिमा अद्वितीय है। इसमें वह नागयज्ञोपवितांगी स्वरूप में विराजमान हैं। जहां तक जय श्यामा माई मंत्र की बात है तो जानकार बताते हैं कि यह मंत्र मंदिर के संस्थापक पुजारी सीताराम झा व्यास ने निर्धारित किया था। लोगों ने मौके पर बताया कि पंडित व्यास महाराजा रमेश्वर सिंह की कई तंत्र साधनाओं के सहकर्मी थे, जिन्हें मंदिर स्थापना के लिए दरभंगा के अंतिम महाराजा डॉ. कामेश्वर सिंह ने आमंत्रित किया था। यह नवाह यज्ञ जलकल्याणार्थ शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य प्राकृतिक विपदाओं से मिथिला को बचाना था। वैसे भी कलयुग में नामधुन की प्राथमिकता रही है। ऐसे में नामधुन के साथ तांत्रिक प्रयोग का व्यापक असर माना गया है। श्रीरमेश्वरीश्यामा मंदिर में लगातार चलता आ रहा नवाह यज्ञ भक्तों के लिए संजीवनी का एक स्वरूप माना जाता है।मान्यता है कि राग-द्वेष व संसारिकता को भूलकर जो भक्त माता के दरबार में पहुंचते हैं, उनकी मान्यता पूरी होती है। यही कारण है कि श्मशान भूमि होने के बावजूद  माधवेश्वर प्रांगण में शुभ कार्य पूरे वर्ष होते हैं।नौ दिन, मकसद एक, जनकल्याण, दरभंगा का उत्थान…जय श्यामा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir