spot_img

Darbhanga News: ट्रैफिक पुलिस से भिड़ना पड़ा महंगा, दो ई-रिक्शा चालक पहुंचे सलाखों के पीछे, अब रजिस्ट्रेशन भी होगा रद्द!

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: कानून तोड़ने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि अब वो कानून के रखवालों पर ही हाथ उठाने लगे हैं। दरभंगा में ट्रैफिक सिपाही के साथ मारपीट करना दो ई-रिक्शा चालकों को भारी पड़ गया। नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए क्या है पूरा मामला

यह घटना दो दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के सीआईडी चौक (राज कुमार गंज) पर घटी। ट्रैफिक सिपाही राम जिनीस यादव अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक लहरिया कट मारते हुए और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए जा रहा था। जब सिपाही यादव ने उसे रोका और नियमों का पालन करने को कहा, तो चालक उन्हीं से उलझ पड़ा। बात इतनी बढ़ी कि चालक ने सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

- Advertisement -

मौके पर मौजूद दूसरे ई-रिक्शा चालक ने भी आरोपी का साथ दिया और दोनों ने मिलकर ट्रैफिक सिपाही पर हमला कर दिया, जिसमें सिपाही घायल हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। घायल सिपाही को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना तत्काल ट्रैफिक थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रकाश और नगर थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

रद्द होगा रजिस्ट्रेशन, जब्त होंगी गाड़ियां

नगर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार चालकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के राजकुमारगंज निवासी राकेश कुमार बारी और बेंता थाना क्षेत्र के बेंता चौक निवासी राजेश यादव के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला यहीं खत्म नहीं होता। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ई-रिक्शा के गाड़ी नंबर परिवहन विभाग को भेजे गए हैं और उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने की अनुशंसा की गई है। जैसे ही रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश आएगा, दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा। घायल ट्रैफिक सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

शहर में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां

यह कोई पहली घटना नहीं है। दरभंगा शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम बात हो गई है। बेंता चौक, अल्लपट्टी चौक, दोनार चौक समेत कई अन्य प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा खुलेआम वन-वे का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रैफिक सिपाही इन उल्लंघनकर्ताओं को रोकने में असहाय महसूस कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और ट्रैफिक पदाधिकारियों को इस दिशा में और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। प्रशासन की इस सख्ती से उम्मीद है कि भविष्य में कोई कानून के रखवाले से इस तरह का दुर्व्यवहार करने की हिम्मत नहीं करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO