spot_img

Chapra News: छपरा में भीषण सड़क हादसा: तीन ऑर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत, 9 घायल, इसी जगह 3 दिन पहले भी गई थी 4 की जान

spot_img
- Advertisement -

सड़क हादसा: बिहार के छपरा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां तीन दिन पहले हुए भीषण हादसे की स्याही सूखी भी नहीं थी कि उसी जगह पर एक और जानलेवा सड़क हादसा हो गया। इस बार भी तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल हैं।

- Advertisement -

बिहार के छपरा में रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला। छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार रेलवे फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा टीम की पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

- Advertisement -

ऑर्केस्ट्रा टीम के सदस्य थे मृतक और घायल

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में सवार सभी लोग एक ऑर्केस्ट्रा टीम के सदस्य थे। ये सभी रातभर शादी समारोह में कार्यक्रम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई लोग गाड़ी में ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

घायलों का चल रहा इलाज, कई की हालत गंभीर

घटनास्थल से कुछ घायलों को सदर अस्पताल छपरा और कुछ को एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद एनएच-531 पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इसी जगह पर तीन दिन पहले 6 मई को भी ऑर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी हादसे का शिकार हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

10वीं की परीक्षा से पहले छात्रों को 2 घंटे का इंतजार! दरभंगा के इस स्कूल में क्यों नहीं थे कमरे?

Bihar School Exam: दरभंगा के जाले स्थित उत्क्रमित प्लस-टू स्कूल में 10वीं की वार्षिक परीक्षा कमरों की कमी के चलते 2 घंटे देर से शुरू हुई। छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है,#BiharNews,#DarbhangaEducation,#SchoolExamDelay

दरभंगा में रोटरी क्लब का अद्भुत काम! एक साथ मनाए डॉक्टर्स-CA डे, सैकड़ों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

Darbhanga News: दरभंगा में रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स डे, सीए डे और वृक्षारोपण के साथ मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। समाज सेवा के इस कदम से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।#DarbhangaNews,#RotaryClubDarbhanga,#CommunityService

बड़ी खबर! दरभंगा की पुरानी रैयाम चीनी मिल फिर होगी गुलजार, DM ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला

Bihar Sugar Mill: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रैयाम चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरुद्धार के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। यह क#BiharSugarMill,#DarbhangaNews,#IndustrialDevelopment

DARBHANGA के केवटी में बड़ा बदलाव! नए बीडीओ-सीओ की एंट्री, आपकी सरकारी सेवाओं पर क्या होगा असर?

Darbhanga BDO CO Transfer: दरभंगा के केवटी प्रखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने नए बीडीओ और सीओ की नियुक्ति की है, जबकि पुराने अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।#BiharNews,#DarbhangaNews,#AdministrativeReshuffle