spot_img

Bihar में ₹6,00,00,000 का महा-फर्जीवाड़ा: पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा…अब तक 27 लोग हो चुकें है शिकार! Darbhanga – Samastipur तक फैला नेटवर्क, कहीं आप भी तो नहीं…?

Patna Crime News: फ्रेजर रोड पर खोली थी फाइनेंस कंपनी, डेढ़ गुना मुनाफे का झांसा देकर फंसाया जाल में; लखीसराय, सीवान, दरभंगा समेत कई जिलों के लोग बने शिकार.

spot_img
- Advertisement -

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में करोड़ों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। इस ठगी का शिकार पुलिसकर्मियों समेत कुल 27 लोग हुए हैं। कदमकुआं के लोहानीपुर निवासी आशुतोष कुमार सिंह और उसकी पत्नी रितु देवी को शनिवार देर रात उनके घर से हिरासत में लिया गया।

- Advertisement -

आरोपी दंपती ने फ्रेजर रोड स्थित डुमरांव इन्क्लेव में ‘करोली फाइनेंस’ नाम से एक कंपनी खोल रखी थी। वे लोगों को निवेश की रकम पर डेढ़ गुना मुनाफा देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस अब इस बड़े फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

- Advertisement -

करोली फाइनेंस का ‘डेढ़ गुना’ मुनाफा वाला झांसा

आशुतोष कुमार सिंह और रितु देवी ने डुमरांव पैलेस की तीसरी मंजिल पर करोली फाइनेंस का दफ्तर बनाया था। यहां एक कॉल सेंटर भी चलता था, जिसमें कई लड़के-लड़कियां काम करते थे। ये कर्मचारी लोगों को फाइनेंस कंपनी में पैसे निवेश करने के लिए फोन करते थे। वे ग्राहकों को बताते थे कि अगर वे पैसा निवेश करते हैं, तो सालभर बाद उन्हें निवेश की गई रकम का डेढ़ गुना वापस मिलेगा। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए कुछ निवेशकों को एक-दो बार ब्याज के तौर पर छोटी रकम भी दी जाती थी, जिससे लोग बड़े निवेश के लिए प्रेरित हो जाते थे। इस लालच में आकर कई लोगों ने कंपनी में करोड़ों रुपये लगा दिए, जिनमें कई पुलिसकर्मी और उनके परिजन भी शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  तेज प्रताप यादव का भावुक पोस्ट: पिता लालू के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश!

पुलिसकर्मी की पत्नी की शिकायत से खुला राज

इस ठगी का खुलासा लोहानीपुर की आराध्या पासवान द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद हुआ। आराध्या पासवान ने पुलिस को बताया कि उनके पति बिहार पुलिस में सिपाही हैं। जून 2025 में उन्हें करोली फाइनेंस कंपनी की ओर से फोन आया था, जिसमें निवेश पर डेढ़ गुना मुनाफा देने का प्रस्ताव था। उन्होंने 14 लाख रुपये निवेश किए और कंपनी ने उन्हें प्रतिमाह 50 हजार रुपये ब्याज के तौर पर देने की बात कही। निवेश के बाद कंपनी ने दो महीने तक उनके बैंक खाते में 50-50 हजार रुपये भेजे भी।

यह भी पढ़ें:  नीतीश कुमार ने मंच पर एक शख्स को पहना दीं 3 मालाएं! लोग बोले- ये कैसा 'प्यार'? गज़बे है नीतीश बाबू!

आराध्या ने अपने कई परिचितों को भी इस कंपनी में निवेश करने की सलाह दी थी, जिसके बाद उन लोगों ने भी पैसे लगाए। लेकिन इस साल जनवरी में करोली फाइनेंस का कार्यालय अचानक बंद हो गया और दंपती का कोई अता-पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो आराध्या पासवान ने कोतवाली थाने में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मॉनसून का तांडव: आज का बड़ा अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी मौसम बदलेगा, IMD ने चेताया! मत निकलना बाहर...

कई जिलों के लोग बने ठगी का शिकार

पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की, तो पता चला कि करोली फाइनेंस में निवेश के नाम पर कई लोगों से ठगी की गई है। दंपती की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में सामने आया कि कुल 27 लोगों को चूना लगाया गया है। इनमें पुलिसकर्मी, किसान और छोटे व्यापारी भी शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ज्यादातर निवेश महिलाओं द्वारा किया गया था। दंपती की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही लखीसराय, सीवान, दरभंगा, गया और समस्तीपुर जैसे कई जिलों से ठगी के शिकार लोग कोतवाली थाने पहुंचने लगे। कई अन्य लोगों ने भी इस पति-पत्नी के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं।

कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ‘दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिन लोगों से निवेश के नाम पर पैसा लिया गया है, उनकी सूची बनाकर जांच की जा रही है।’

पुलिस अब उन सभी निवेशकों की सूची तैयार कर रही है, जिनसे इस फर्जी कंपनी ने पैसे ऐंठे हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस अन्य पीड़ितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एडमिशन पर लगी रोक: बिहार यूनिवर्सिटी में PhD पर बड़ा फैसला, सामने आई बड़ी गड़बड़ी, जानें

Bihar University PhD Admission: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने पीएचडी नामांकन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। PAT परीक्षा के नतीजों में बड़ी गड़बड़ी और रोस्टर में खामियां सामने आई हैं, जिसके बाद छात#BiharUniversity,#PhDAdmission,#PATExam

दरभंगा के पड़ोसी जिले की खुली किस्मत: World Bank देगा नया जीवन, लेकफ्रंट-रिवरफ्रंट से चमकेगा शहर, जानिए

Muzaffarpur Development: विश्व बैंक की मदद से मुजफ्फरपुर शहर का कायाकल्प होने वाला है। 'बिहार शहरी परिवर्तन कार्यक्रम' के तहत इसे आधुनिक, स्वच्छ और आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसि#MuzaffarpurNews,#BiharDevelopment,#WorldBank

55 मिनट तक थमीं ट्रेनें: समस्तीपुर-दरभंगा रूट पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, जानें क्या हुआ!

Bihar Rail News: बिहार के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रविवार को 55 मिनट तक ट्रेनें ठप रहीं। गुमटी बंद न होने से रेल परिचालन बाधित हुआ, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्री पर#BiharRailNews,#SamastipurDarbhanga,#TrainDelay

आपके Darbhanga में बन रहा बिजली घर! लेकिन… क्या कभी पूरा होगा काम? 2025 का लक्ष्य, जून 2026 में शुरुआत, आखिर क्यों हुई इतनी...

Kothram Power Substation: दरभंगा के गौड़ाबौराम स्थित कोठराम गांव में बन रहे पावर सब स्टेशन में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और विभागीय अभियंताओं की अनुपस्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।#BiharNews,#KothramPowerSubstation,#Gaurabauram