spot_img

काजी बहेड़ा में महिला वार्ड सदस्य का घसीटा, पीटा

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। काजी बहेड़ा पंचायत के वार्ड संख्या दो की सदस्य मो. जफर की पत्नी अफरोजा खातून के साथ मंगलवार की जमकर पिटाई हो गई। उन्हें घसीटा गया। पीड़ित वार्ड सदस्य को  इलाज के लिए रेफरल अस्पताल के डॉ. एसके वर्मा की यूनिट में भर्ती कराया गया है। वार्ड सदस्या के साथ हुई मारपीट मामले में दरभंगा जिला वार्ड सदस्य संघ की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणि व प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार झा ने पीड़ित महिला के साथ न्याय के लिए स्थानीय थाना पहुंचे। पीड़िता की ओर से इस मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की है। इसमें कहा है कि मामला उनकी पंचायत में सात निश्चय योजना के तहत एक नाला निर्माण को लेकर है। इस योजना पर कुछ बिचौलिए लोगों की नजर है। योजना में उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। बिचौलियों का जब उसने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।काजी बहेड़ा में महिला वार्ड सदस्य का घसीटा, पीटा

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़िए
तीन राज्यों में सत्ता वापसी से झूम उठे कांग्रेसी

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा शासित राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत व सत्ता में वापसी होने के जश्न में स्थानीय कांग्रेसी झूम उठे हैं। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए आगामी चुनाव में भी जीत की कामना की। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष भूषण झा आजाद ने  कहा कि, अब 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में वापस होने की आस जग गई है। इस सफलता के लिए श्री आजाद व जाले विधानसभा क्षेत्र युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार ठाकुर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मो. शादिक आरजू, मो. आमिर इकबाल, शैख अख्तर हुसैन जालवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar