spot_img

Darbhanga NEET प्रोटेस्ट में बड़ा एक्शन: दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन समेत 54 नामजद, 500 FIR, 33 लोग अरेस्ट! 91 लोगों की तस्वीरें अब तक जारी

Darbhanga Pattharbaazi: NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में दरभंगा की उप महापौर नाजिया हसन सहित 54 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया है और वीडियो फुटेज के आधार पर छापेमारी जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Pattharbaazi: दरभंगा में NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के मामले में नगर निगम की उप महापौर व कांग्रेस नेत्री नाजिया हसन समेत 54 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी लहेरियासराय थाना में कांड संख्या 428/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 15 नाबालिग और 18 बालिग युवक शामिल हैं।

- Advertisement -

बृहस्पतिवार को कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाला गया था। मार्च के बाद लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के पास असामाजिक तत्वों ने जमकर रोड़ेबाजी और तोड़फोड़ की थी। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार बंद से पहले पुलिस का 'मास्टर प्लान', ड्रोन से निगरानी... कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? |पढ़िए - Darbhanga में SSP - DM का एक्टिव एक्शन

डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर निगम की उप महापौर नाजिया हसन को सड़क किनारे गड़े बांस को उखाड़कर हाथ में लेकर गुस्से में दौड़ते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को पुलिस ने भी अपनी जांच का आधार बनाया है। पुलिस ने 91 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। प्रदर्शन के आयोजकों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दहशत फैला रहा था ये अपराधी! पुलिस ने दुकान से दबोचा, अब कोर्ट में पेशी

शहर में फ्लैग मार्च और पुलिस की कड़ी निगरानी

हिंसक घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को दरभंगा पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, एसडीपीओ 1 राजीव कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और वज्रा वाहन पुलिस दल इसमें शामिल थे। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को कोतवाली थाना के पास से तीन और लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। पूरे शहर में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है ताकि ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को दोबारा होने से रोका जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 जिलों के सब रजिस्ट्रार बदले, जानिए आपकी पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार के तबादले किए गए हैं। कुल 15 जिलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है, जो जून से लंबित थी। जानें कौन कहां गया।#BiharNews,#SubRegistrarTransfer,#PatnaUpdate

बिहार बंद में बवाल: 423 छात्र गिरफ्तार, सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जानें क्या हुआ? |मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में बहाल हुई...

Bihar Band: नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए बिहार बंद के दौरान राज्य में हिंसा हुई. पुलिस ने 423 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरने#BiharBand,#NEETPaperLeak,#SiwanNews

Bihar Politics बिहार में अब ‘कॉकराच’ आंदोलन! तेजप्रताप यादव ने CJP मुखिया अभिजीत दीपके को क्यों बुलाया पटना? | पढ़िए – तेजप्रताप ने क्या...

Bihar Politics: NEET पेपर लीक आंदोलन की सफलता से उत्साहित तेजप्रताप यादव ने CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को बिहार बुलाया है। सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बड़े जनांदोलन की तैयारी है।#BiharPolitics,#TejpratapYadav,#SamratChoudhary

छपरा से लूटा 15 लाख का लहसुन सुपौल में मिला! पुलिस ने खोल दी अंतरजिला गिरोह की पोल| पढ़िए -मुजफ्फरपुर से मिला लूटा गया...

Supaul Police: सुपौल पुलिस ने छपरा से लूटे गए 15 लाख रुपये के लहसुन से भरे ट्रक का पूरा माल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई ने एक बड़े अंतरजिला गिरोह के सक्रिय होने का संकेत दिय#SupaulPolice,#BiharCrime,#GarlicLoot