spot_img

Bihar Flood बिहार में बाढ़ से त्राहिमाम! CM Samrat का बड़ा ऐलान, बताया नदियों का मास्टर प्लान, 51 लाख करोड़ का निवेश| पढ़िए – नेपाल की पानी बड़ी परेशानी!

Bihar Flood: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वीकारा कि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ दोनों बड़ी समस्याएँ हैं। उन्होंने गंगा, गंडक और कोसी नदियों के प्रबंधन का मास्टरप्लान साझा किया, साथ ही 51 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति का भरोसा दिलाया।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Flood: बिहार को हर साल बाढ़ और सूखे जैसी दोहरी मार झेलनी पड़ती है। नेपाल से आने वाला पानी राज्य के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाता है। इसी समस्या पर मुख्यमंत्री बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि चार बड़ी नदियां बिहार को बर्बाद कर रही हैं, लेकिन अब सरकार ने इससे निपटने का एक विस्तृत प्लान तैयार किया है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ‘ईस्टर्न जोनल कॉन्फ्रेंस-कम-कंसल्टेशन ऑन मिसिंग एंड ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास और चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में 51 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे स्टील और न्यूक्लियर प्लांट सहित कई उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

- Advertisement -

Bihar Flood बिहार में बाढ़ से त्राहिमाम! CM Samrat का बड़ा ऐलान, बताया नदियों का मास्टर प्लान, 51 लाख करोड़ का निवेश| पढ़िए - नेपाल की पानी बड़ी परेशानी!

- Advertisement -

बिहार में बाढ़ का कहर और CM सम्राट का नदियों के लिए प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। यहां एक ओर सुखाड़ का सामना करना पड़ता है, तो दूसरी ओर बाढ़ हर साल बड़ी बर्बादी लाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेपाल से आने वाला पानी ही सबसे बड़ी परेशानी का कारण बनता है। सीएम ने बताया कि बिहार के 15 जिले बाढ़ प्रभावित हैं, जबकि नॉर्थ बिहार में साउथ बिहार की तुलना में डेढ़ गुना अधिक आबादी रहती है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार दुनिया की सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। बिहार एक ओर जहां सुखाड़ से परेशान रहता है तो दूसरी ओर बाढ़ भी बिहार को बर्बाद करती है। नेपाल के पानी से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। चार बड़ी नदियां बिहार को बर्बाद कर रहीं हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “साउथ बिहार से डेढ़ गुनी आबादी नॉर्थ बिहार में रहती है। 22 में 15 जिले के बाढ़ प्रभावित हैं। लेकिन, अब दो हजार गांव ही हाई रिस्क जोन में हैं।”

उन्होंने नदियों को व्यवस्थित करने की योजना साझा करते हुए कहा कि अब केवल 2000 गांव ही हाई रिस्क जोन में हैं। पहले बिहार में 22 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन थी, लेकिन अब अकेले नॉर्थ बिहार में 32 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि गंगा, गंडक और कोसी नदी को पूरी तरह से व्यवस्थित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति-पत्नी को 3 महीने की जेल और ₹500 का जुर्माना

गंगा-कोसी में बढ़ा जलस्तर, औद्योगिक निवेश से बदलेगी तस्वीर

इसी बीच, गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जल संसाधन विभाग के शनिवार सुबह 6 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, नवगछिया पुलिस जिला के तटवर्ती इलाकों जैसे इस्माईलपुर-बिंद टोली, राघोपुर, मदरौनी और जेबी चोरहर में तटबंधों पर दबाव बढ़ रहा है। इन चारों प्रमुख जगहों पर नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शोक की लहर! संस्कृत विश्वविद्यालय के चहेते प्रोफेसर - फाईन आर्ट के महारथी डॉ. गोपाल महतो नहीं रहे, हर आंख नम

बाढ़ की समस्या के साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार के औद्योगिक विकास पर भी बात की। उन्होंने बताया कि निवेशकों ने अगले छह महीने में बिहार में स्टील और न्यूक्लियर प्लांट लगाने पर सहमति जताई है। इस पहल से राज्य में कुल 51 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जब तक उद्योग नहीं आएंगे, तब तक लोगों का जीवन स्थिर नहीं हो पाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “पूरे बिहार में छह महीने में स्टील, न्यूक्लियर प्लांट लगाने की निवेशकों ने सहमति दी है। 51 लाख करोड़ रुपये का निवेश बिहार में होगा। बिहार में इंडस्ट्री आयेगी, तभी लोग स्थिर होंगे।”

उन्होंने यह भी बताया कि देश में एक तिहाई अधिकारी बिहार और यूपी से हैं, और कोटा में पढ़ने वाले तथा पढ़ाने वाले दोनों ही बिहारी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि ऐसे प्रतिभावान लोगों के लिए बिहार में ही बेहतर अवसर और व्यवस्थाएं तैयार की जाएं, ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े। यह निवेश और औद्योगिक विकास इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Chhath Bus Service ! दिवाली-छठ पर घर आने वालों के लिए 100 से ज्यादा बसें, आज से शुरू हुई बुकिंग

Bihar Chhath Bus Service: दुर्गापूजा से छठ तक घर लौटने वाले अप्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी खबर। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) 25 सितंबर से 100 से अधिक विशेष बसें चलाएगा। जानें रूट, #BiharChhathBus,#FestivalSpecial,#BSRTC

पटना में खूनी वारदात! पूर्व पार्षद और जनसुराज नेता अनिल यादव को घर में घुसकर मारीं 5 गोलियां

Patna Crime: पटना के किदवईपुरी में पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव को उनके अपार्टमेंट में घुसकर पांच गोलियां मारी गईं। उनकी हालत गंभीर है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस #PatnaCrime,#BiharNews,#AnilYadav

बिहार में गांवों को बड़ा तोहफा! अब मुफ्त मिलेंगी आयुर्वेदिक दवाएं, बनेंगे 294 नए अस्पताल | मंत्री निशांत ने क्या बताया

Bihar Ayurveda: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य में 294 आयुष आरोग्य मंदिर और अस्पताल विकसित किए जाएंगे, जिससे गांवों तक मुफ्त आयुर्वेदिक दवाएं पहुं #BiharAyurveda,#HealthBihar,#NishantHealthMinister

दरभंगा में घर में चल रहा था शराब का धंधा, माफिया पर टूट पड़ी टीम! भारी मात्रा में विस्की और बियर बरामद

Darbhanga Liquor Seized: दरभंगा के लहेरियासराय में मध निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 340 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। एक धंधेबाज विजय प्रकाश सिंह गिरफ्तार। #DarbhangaLiquorSeized,#BiharProhibition,#ExciseRaid